29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वच्छता सर्वेक्षण अवॉर्ड : सिटीजन फीडबैक में कोटा को मिला अवॉर्ड

राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण की सिटीजन फीडबैक श्रेणी में कोटा देश में अव्वल रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 23 Jun 2018, 1:54 PM IST

Cleanliness Survey Award

स्वच्छता सर्वेक्षण अवॉर्ड : सिटीजन फीडबैक में कोटा को मिला अवॉर्ड

कोटा. केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग शनिवार को जारी की गयी । स्वच्छता की दौड़ में इस बार देशभर के 4041 शहर शामिल हैं। राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण की सिटीजन फीडबैक श्रेणी में कोटा देश में अव्वल रहा है।

विधायक ने कहा कान खोलकर सुन लो, क्षेत्र में पानी आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो परिणाम बुरे होंगे

केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने शनिवार को इंदौर में आयोजित समारोह में कोटा नगर निगम को यह पुरस्कार प्रदान किया । महापौर महेश विजय और उपायुक्त राजेश डागा ने यह पुरस्कार ग्रहण किया | प्रदेश के दो शहरों को अवॉर्ड मिला है, फास्टेस्ट मूविंग कैपिटल कैटेगरी में जयपुर को और सिटीजन फीडबैक में कोटा को |

राजस्थान के गौरवशाली इतिहास को नहीं संभाल पा रहा विभाग

नगर निगम ने इस बार सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए कई नए प्रयास शुरू किए हैं। खासकर डोर टू डोर कचरा संग्रहण, सफाई कर्मचारियों की बायोमैट्रिक हाजिरी जैसे अहम निर्णय लागू किए। जागरुकता के लिए अभियान चलाया। इसलिए सफाई में कोटा की रैकिंग में सुधार की संभावना है।

कोटा रेलवे के अदभुत प्रयोग का हो रहा असर,लिया लोगो को सुधारने का जिम्मा

निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर अशोक माहेश्वरी का कहना है कि राजस्थान पत्रिका की 'स्वच्छ कोटा-स्वस्थ कोटा' मुहिम के तहत व्यापारियों को दस हजार डस्टबिन वितरित किए गए थे। कचरा डस्टबिन में ही डालने के लिए प्रेरित किया गया था। पिछले स्वच्छता सर्वेक्षण में कोटा 341 वें पायदान पर रहा था।