5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऋण माफी के बाद गहलोत सरकार का ऐसा फरमान ! पढ़कर आप भी रह जाएंगे हैरान

घाटे में चल रहे सहकारी बैंक अब...
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Apr 18, 2019

Co-operative bank losses due to non-debt collection Gehlot Sarkar

ऋण माफी के बाद गहलोत सरकार का ऐसा फरमान ! पढ़कर आप भी रह जाएंगे हैरान

कोटा. राज्य सरकार की ओर से किसानों की कर्ज माफी कर खूब वाहवाही लूट ली है, लेकिन सहकारी बैंकों को ऋण राशि का पुनर्भरण नहीं होने से cooperative banks की वित्तीय स्थिति डांवाडोल हो गई है। खरीफ के लिए ऋण देने में बैंकों के सामने नकदी का संकट खड़ा हो गया है। Debt collection नहीं होने से Cooperative bank घाटे में आ गए हैं। ऐसे में सरकार ने ऋण बांटने के लिए सहकारी बैंकों को फूंक-फूंक कर कदम ऋण बांटने के आदेश दिए हैं। इसके लिए ऋण बांटने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

Read More: महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में क्या बोले यूडीएच मंत्री धारीवाल ! पढ़िए यह खबर

सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार ने की ओर से Co-operative land development banks की भी ऋण नीति जारी कर दी है। इसमें कहा कि ऋण किसान की आर्थिक और सामाजिक स्थिति का आंकलन करने के बाद ही ऋण बांटा जाना चाहिए। ऋण वसूली में कोताही नहीं चलेगी।

Read More: मंत्री जी के शहर में ही सुरक्षित नहीं कांग्रेस के नेता ! पूर्व उपमहापौर के साथ मारपीट, गैस एजेंसी पर की तोड़फोड़

ऋण बांटने वाले शाखा सचिवों की ही जवाबदेही तय की गई है। ऋण वसूली नहीं हुई तो उनसे वसूल की जाएगी। आदेश के तहत भूमि विकास बैंकों के सतर पर वसूली में गिरावट एवं एनपीए में वृद्धि होने के कारण इन बैंकों की आर्थिक स्थित पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

Read More: इस सरकारी विभाग का अजीब कारनामा आया सामने ! गाडी हथियार सब है फिर भी खूब हो रही है शराब तस्करी

हाड़ौती के चारों भूमि विकास बैंक घाटे में

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 36 भूमि विकास बैंकों में ज्यादातर हानि में संचालित है। कोटा का भूमि विकास बैंक करीब छह करोड़ हानि में चल रहा है। बूंदी, बारां तथा झालावाड़ का भूमि विकास बैंक में करीब इतनी ही राशि के हानि में चल रहे हैं।