6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर टूटी जिंदगी की डोर..24 घंटे में दूसरे कोचिंग छात्र ने दी जान

पढ़ाई में तनाव की वजह से मौत को गले लगा लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
kota news

फिर टूटी जिंदगी की डोर..24 घंटे में दूसरे कोचिंग छात्र ने दी जान

कोटा. महावीर नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक कोचिंग छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। उप निरीक्षक रामस्वरूप ने बताया कि बिहार के सिवान जिले के बड़ारिया निवासी जितेश (17) महावीर नगर द्वितीय क्षेत्र में रहकर तीन साल से आईआईटी की कोचिंग कर रहा था। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नही खुलने पर साथी छात्रों में खिड़की से देखा तो जितेश फंदे से लटका दिखा। कोटा में पिछले 24 घंटों में दो कोचिंग छात्रों ने पढ़ाई में तनाव की वजह से मौत को गले लगा लिया। बीते एक सप्ताह में चार कोचिंग छात्र-छात्राओं ने सुसाइड किया हैं।

इधर नहर में डूबने से बालक की मौत...

कोटा. रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में सोगरिया क्षेत्र में दोपहर बाद एक छह वर्षीय बालक नहर में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई।
रेलवे कॉलोनी थानाधिकारी मदनलाल खटीक ने बताया कि नरेश बैरवा (6) मंगलवार को ही अपने नाना कजोड़मल बैरवा के यहां सोगरिया आया था। शाम करीब पौने 4 बजे वह घर के निकट खेलता हुआ नहर के किनारे चला गया तथा वहां हाथ धोने के प्रयास में वह नहर में जा गिरा। इससे नहर में डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे तथा बालक का शव बाहर निकाला। मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया। जहां बुधवार सुबह उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा