29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑक्सीजन की कमी दूर करने कोटा में स्थापित होगा कंसंट्रेटर बैंक

बैंक के हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करने पर बैंक की ओर से रोगी के घर पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंचाया जाएगा। रोगी अपनी आवश्यकता पूर्ण होने पर ऑक्सीजन बैंक में पुन: जमा करवाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Jaggo Singh Dhaker

•

Updated: 27 Apr 2021, 1:33 AM IST

oxygen_concentrator.jpg

कोटा. कोटा में ऑक्सीजन के अभाव में उखड़ रही सांसों को राहत देने के लिए अब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रेरणा से कोटा में ऑक्सीजन कंसंटे्रटर बैंक स्थापित किया जाएगा। इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष की प्रेरणा से शहर के उद्यमी, कोचिंग संस्थान, व्यापारी एवं प्रबुद्धजनों ने आगे आकर कोटा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने का बीड़ा उठाया है। कोटा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक के संस्थापक सदस्य एवं कॅरियर पॉइंट के निदेशक ओम माहेश्वरी ने बताया कि कोविड रोगियों कि बढ़ती संख्या के कारण ऑक्सीजन की कमी के चलते कोटा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक कीस्थापना की गई है। शुभम ग्रुप के निदेशक एवं बैंक के सदस्य दीपक राजवंशी ने बताया कि बैंक की शुरुआत 50 कंसंट्रेटर के साथ बुधवार से होगी। जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की संख्या बढ़ाएंगे। बैंक में 5 लीटर व 10 लीटर के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध होंगे। रोगी की ऑक्सीलन की आवश्यकता को देखते हुए उसी क्षमता का ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाया जाएगा। ओम माहेश्वरी ने बताया कि कोटा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक में गोयल प्रोटीन के निदेशक ताराचंद गोयल, मल्टीमेटल फैक्ट्री के निदेशक राजेन्द्र अग्रवाल, कालानी इंडस्ट्रीज के हर्ष कालानी, एस.आर. पब्लिक स्कूल के आनंद राठी, भाटिया एण्ड कम्पनी के राम भाटिया सहित शहर के कई सदस्य हैं।

कंसंट्रेटर के लिए यहां फोन करना होगा
बैंक के हेल्पलाइन नम्बर 9057532033 व 9214447907 पर सम्पर्क करने पर बैंक द्वारा रोगी के घर पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंचाया जाएगा। रोगी अपनी आवश्यकता पूर्ण होने पर ऑक्सीजन बैंक में पुन: इसे जमा करवाएगा।