
कोटा . मेले की तैयारियां के लिए बुधवार सुबह 11 बजे बैठक बुलाई, लेकिन एक बजे तक महापौर, आयुक्त व मेला अध्यक्ष नहीं आने से सदस्य बिफर गए।
कोटा . मेले की तैयारियां के लिए बुधवार को सुबह 11 बजे मेला समिति की बैठक बुलाई, लेकिन एक बजे तक महापौर, आयुक्त व मेला अध्यक्ष नहीं आने से सदस्य बिफर गए और बैठक के बहिष्कार करने की घोषणा कर चले गए। बाद में मेयर, आयुक्त व मेला अध्यक्ष दोपहर सवा बजे मिटिंग हॉल में पहुंचे, लेकिन बैठक का कोरम पूरा नहीं हो पा रहा था। इसके रूठ कर गए पार्षदों की मान मनोव्वल की। इस पर छह में से चार पार्षद लौट आए।
बैठक में सुबह 11 बजे महेश गौतम लल्ली, भगवान गौतम, प्रकाश सैनी, विकास तंवर, मीनाक्षी तंवर, मोनू कुमारी पहुंच गए, दोपहर 12 बजे तक भी महापौर व मेला अध्यक्ष बैठक में नहीं आए तो सदस्य नाराजगी जताकर चले गए। बाद में महापौर की समझाइश पर लल्ली और गौतम को छोड़कर शेष पार्षद आ गए। इसके बाद बैठक शुरू हुई।
बैठक में प्रकाश सैनी और राजस्व अधिकारी (आरओ) रिंकल गुप्ता में दुकानों के आवंटन को लेकर तकरार हो गई। सैनी ने आवंटन में घालमेल का आरोप लगाते हुए कहा कि आपने मृत व्यक्ति को भी दुकान आवंटित कर दी है। इसकी जांच होनी चाहिए। गुप्ता ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया।
कई कार्यक्रमों के कलाकार फाइनल
दशहरा मेले के कार्यक्रमों के लिए कलाकारों के नाम तय करने को लेकर बुधवार को हुई मेला समिति की बैठक में कई निर्णय लिए गए। महापौर महेश विजय व आयुक्त डॉ. विक्रम जिंदल की मौजूदगी में हुई इस बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। समिति की सहमति के बाद मेले में होने वाले सिंधी कायक्रम, भजन संध्या सहित अन्य कार्यक्रम फ ाइनल हो गए। मेला समिति अध्यक्ष राममोहन मित्रा बाबला ने बताया कि इस बार ब्राह्य रंगमंच पर भजन संध्या के लिए कैलाश अनुज व पीयूषा अनुज का नाम तय हुआ है। सिंधी कार्यक्रम में सरल रोशन असरानी गु्रप की प्रस्तुति होगी। आशापाला माताजी में होने वाली भजन संध्या में कपिल एंड गु्रप द्वारा दिल्ली की झांकियों सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सिने संध्या के कलाकार के नाम पर फि लहाल सहमति नहीं बन सकी है। आयुक्त ने समिति को आश्वस्त किया है कि सिने संध्या कार्यक्रम यादगार हो और बड़ा कलाकार आए इसके लिए बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी।
Updated on:
21 Sep 2017, 2:21 AM IST
Published on:
21 Sep 2017, 1:05 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.