6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काम नहीं करने वाले अधिकारी अपने बोरी-बिस्तर बांध लें

कोटा दक्षिण की कांग्रेस प्रत्याशी रही राखी गौतम ने आभार सम्मेलन में दिखाए तेवर  

less than 1 minute read
Google source verification
kota news

काम नहीं करने वाले अधिकारी अपने बोरी-बिस्तर बांध लें

कोटा। कोटा दक्षिण के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार सम्मेलन मंगलवार को कलाल सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी रही पार्षद राखी गौतम ने चुनाव कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही इतने वोट मिले हैं। उन्होंने कहा कि भले ही मैं चुनाव हार गई हूं लेकिन कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में कमी नहीं आने दूंगी। मंच से उन्होंने अधिकारियों को भी चेताया कि कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दें। कोई कार्यकर्ता किसी विभाग में काम लेकर जाता है तो अधिकारी से प्राथमिकता दें। काम नहीं करने वाले अधिकारी अपने बोरी-बिस्तर बांध लें, कोटा से ऐसे अधिकारियों को रवाना करवाएंगे।

बूंदी-बारां-झालावाड़ समेत 28 कलेक्टर बदले...देखें सूची

मुख्य अतिथि शहर अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि हर कदम पर वे पार्टी कार्य कर्ताओं के साथ खड़े हैं । हम चुनाव बहुत कम मतों के अंतर से हारे हैं और कांग्रेस की सरकार बन ने से कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ा है। कांग्रेस के नेता विद्याशंकर गौतम ने भी सभा को संबोधित किया। पूर्व शहर अध्यक्ष गोविंद शर्मा, कुंदन यादव,शिवराज गुंजल, प्रदेश प्रवक्ता अनूप ठाकुर, पूर्व पार्षद ईश्वर गंभीर, पार्षद दिलीप पाठक, शमा मिर्जा,रघु पंडित, मोहित गौतम आदि ने सम्बोधित किया। संचालकन मोहन नंदवाना ने किया