
कोटा . कांगे्रस की ओर से हाड़ौती में चुनावी कार्यक्रम का आगाज सोमवार से हो गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सहित कई बड़े पदाधिकारी सुबह 11 बजे सर्किट हाउस पहुंच गए। सुबह से ही कार्यकर्ता स्वागत के लिए बड़ी संख्या में सर्किट हाउस के बाहर खड़े रहे। जैसे ही पदाधिकारी पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे व नारेबाजी के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद दोपहर 12 बजे उम्मेद सिंह स्टेडियम में संभग स्तरीय मेरा बूथ, मेरा गौरव कार्यक्रम शुरू किया गया।
प्रदेशाध्यक्ष पायलट ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा, राज्य सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील नहीं है। ऋण माफी योजना छलावा साबित हो रही है। चुनाव के समय धरतीपुत्रों से जो वादे किए वो अभी तक पूरे नहीं किए गए। सरकार का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है लेकिन किसानों के दुख-दर्द दूर नहीं किए। इसके बाद लहसुन के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, किसानों को लहसुन के दाम नहीं मिल रहे। भाव सुनकर सदमे से किसान आत्महत्या कर रहा है लेकिन सरकार को फर्क नहीं पड़ रहा।
साथ ही
OMG! कोटा की सड़कों से गायब हो गई 220 सिटी बसें
बारां के बाद झालावाड़ में किसान ने की आत्महत्या
लहसुन की सरकारी खरीद नहीं होने से हाडौती के किसान हताश होने लगे हैं। स्थानीय मंडी में लहसुन पांच से दस रुपए किलों बिक रहा है, जबकि केंद्र सरकार की बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत अब लहसुन 32.57 रुपए किलो खरीदा जाना है, लेकिन सरकार की उदासीनता के चलते अब तक केवल रजिस्टे्रशन ही हो रहे हैं। किसान बाजार में सस्ते दामों में लहसुन बेचने को मजबूर है। बारां में लहसुन उत्पादक किसान के आत्महत्या करने के बाद गत 22 अप्रेल को झालावाड़ जिले के किसान ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। सरकार को किसानों से कोई सरोकार नहीं है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे, पूर्व मंत्री प्रो. सीपी जोशी, गिरिजा व्यास, मोहनप्रकाश और पार्टी के नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी सहित कई पदाधिकरी मौजूद रहे।
Published on:
23 Apr 2018, 1:03 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.