25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा में उग्र हुए 150 कांग्रेस कार्यकर्ता, केईडीएल ऑफिस में घुसकर अधिकारी को लात-घूसों से जमकर धोया
Play video

कोटा में उग्र हुए 150 कांग्रेस कार्यकर्ता, केईडीएल ऑफिस में घुसकर अधिकारी को लात-घूसों से जमकर धोया

कोटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली कंपनी केईडीएल के ऑफिस में घुसकर पुलिस के सामने बिजली अधिकारी से मारपीट कर दी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 8 Dec 2019, 12:00 AM IST

कोटा. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर को बिजली कंपनी केईडीएल ( Electricity company KEDL ) मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ( congress workers protest Against KEDL ) प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे लोगों को अफसरों ने वार्ता के लिए बुलाया तो पुलिस की मौजूदगी में ही उनके साथ मारपीट कर डाली। ( Congress Workers Attacked On KEDL Officer ) गुमानपुरा पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Read More: किराया विवाद में ऑटो परिचालक ने युवक को मारा थप्पड़, फिर मुक्कों से फोड़ दिया सिर

कोटा में विद्युत आपूर्ति कर रही बिजली कंपनी केईडीएल पर स्ट्रीट लाइट के कथित अनियमितताओं के आरोप लगा स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक और संयुक्त सचिव उज्ज्वल राठौड़ ने गत 15 नवंबर को नगर निगम आयुक्त, यूआईटी सचिव और उप आवासन आयुक्त को बिजली कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश जारी किए थे। लेकिन, इन्हीं विभागों के अफसरों ने स्ट्रीट लाइटों पर मीटर लगाने की मांग करने के साथ ही विवादित बताए गए बिलों का सत्यापन भी किया था। इतना ही नहीं इस मामले में जांच भी पूरी नहीं हो पाई थी इसीलिए बैकफुट पर आए अफसरों ने जांच कराने की बात कह बिजली कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने से अपने कदम खींच लिए थे।

LIVE VIDEO में देखिए, गन्ने के रस से कैसे तैयार होता है स्वादिष्ठ गुड़, जानिए गुड़ बनने तक की पूरी प्रक्रिया

रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू

मारपीट के मामले में प्रशांत धर ने कांग्रेस के तीनों नेताओं समेत सात लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए गुमानपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने दफ्तर में घुसकर मारपीट करने का प्रकरण दर्ज कर लिया। वहीं दूसरी ओर आरोपी कांग्रेस नेताओं ने धर पर ममता बैरवा को जातिसूचक शब्द बोलने और बाकी लोगों के साथ धक्का मुक्की करने और प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पत्थर बाजी करने की शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस इस मामले की अभी जांच कर रही है।


केईडीएल की शिकायत पर कस्टमर रिलेशन मैनेजर के साथ मारपीट करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वार्ता के दौरान मैं खुद केईडीएल के दफ्तर में मौजूद था। दूसरे पक्ष ने भी केईडीएल के कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दी है। जिसकी जांच की जा रही है।
मनोज सिकरवार, सीआई, गुमानपुरा

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़