1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया ‘ग्राम’ के बाहर प्रदर्शन

युवा कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को केन्द्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर कथित किसान विरोधी नीतियों को लेकर 'ग्राम' के समक्ष रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vineet Kumar Singh

May 26, 2017

Congress workers protest outside of GRAM

Congress workers protest outside of GRAM

कोटा बूंदी लोकसभा अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एग्रीमीट के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल में घुसने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। इसे लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस अधिकारियों में बहस हो गई। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार्यकर्ताओं को गेट नम्बर एक से दूर कर दिया। सिंह ने कहा कि एग्रीटेक मीट के नाम पर करोड़ों रुपए की बर्बादी की गई है। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। किसानों को दोगुनी आय का झूठा सपना दिखाया जा रहा है।

Read more: चम्बल को देखकर चिंता में पड़ गए दिग्गज वैज्ञानिक


उन्होंने कहा कि सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद तक सरकार नहीं कर पाई। लहसुन, धनिये से लेकर सभी जिन्सों के दामों में तीन साल में भारी गिरावट आई है। इसके लिए केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व कोटा संभाग प्रभारी सुशील पारीक, प्रदेश महासचिव रामराज यादव, विजय सिंह राजू, रवि प्रताप, नेमी गुर्जर, रमाकान्त शर्मा, प्रदेश सचिव जगदीश चौधरी, सचिव अनिरुद्ध मीणा, राजीव गौतम, प्रदेश सचिव इमरान कादरी आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें

image