
कोटा. पीजी नर्सिंग कॉलेज में मंगलवार को छात्रसंघ अध्यक्ष द्वारा नर्सेज एसोसिएशन को मान्यता देने के विरोध में प्रिंसिपल से वार्ता करने के दौरान वाइस प्रिंसिपल का दखल देना भारी पड़ गया। छात्रसंघ अध्यक्ष और वाइस प्रिंसिपल के बीच तकरार के बाद हंगामा हो गया। छात्रसंघ अध्यक्ष कयाराम देवासी ने वाइस प्रिंसिपल चंद्रप्रकाश मीणा पर कुर्सी से उसपर हमला करने का आरोप लगाया है।
Read More: ब्लैक कमाण्डो और पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच कोटा पहुंचा राजस्थान का कुख्यात डॉन, रामगंजमंडी में रुका 45 मिनट
जानकारी के अनुसार छात्रसंघ अध्यक्ष कयाराम देवासी अपने चार सहयोगियों के साथ कॉलेज प्रिंसिपल के पास गए थे। प्रिंसिपल रूम में उन्होंने नर्सेज एसोसिएशन को मान्यता देने के मामलें में वार्ता की तथा मान्यता नहीं देने को कहा। इसी मसले पर प्रिंसिपल से तकरार हो गई। तभी वहां मौजूद वाइस प्रिंसिपल चंद्रप्रकाश मीणा ने छात्रों को टोका तो विवाद बढ़ गया। छात्रसंघ अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि रूम से बाहर आने पर वाइस प्रिंसिपल चंद्रप्रकाश ने कहा कि कहा कि कोटा में जब तक हूं तुम्हे टिकने नहीं दूंगा। तुम में हिम्मत है तो यहां रहकर दिखा देना। कांग्रेस नेता का रिश्तेदार बताते हुए देख लेने की धमकी दी और कुर्सी उठाकर हमला किया। मौके पर मौजूद चार शिक्षकों ने बीच-बचाव किया। छीना झपटी में उसकी शर्ट फट गई।
नर्सिंग कॉलेज में राजस्थान स्टूडेंट नर्सेज एसोसिएशन है। इसके रजिस्टर्ड नम्बर भी नहीं है। उसको मान्यता दिलाने के लिए प्रिंसिपल ने अस्पताल अधीक्षक से अनुमति मांगी है। इसके लिए पत्र भेजा है। इसी के विरोध में वे प्रिंसपिल से मिलने गए थे, लेकिन वाइस प्रिंसिपल ने उनसे अभद्रता की। कुर्सी उठाकर मारने पहुंचे। झीनाझपड़ी में शर्ट फट गई।
कयाराम देवासी, छात्रसंघ अध्यक्ष, पीजी नर्सिंग कॉलेज
Read More: खुलासा: ऑनलाइन हुआ सट्टे का धंधा, मोबाइल एप और विदेशी वेबसाइटों से हो रहा करोड़ों का कारोबार, पढि़ए कैसे चलता है सट्टा बाजार
छात्रसंघ अध्यक्ष सहित छात्र प्रिंसिपल से बहस कर रहे थे। मैंने तो समझाइश की। कुर्सी से हमला करने की बात झूठी है। खुद ने ही शर्ट फाड़ी होगी और आरोप हम पर लगा रहे हंै।
चन्द्रप्रकाश मीणा, वाइस प्रिंसिपल
BIG News: बहन ने चादर ओढ़ सो रहे जीजा को समझा भाई, पेट्रोल डाल लगा दी आग, शादी के घर में मचा कोहराम
कॉलेज में हंगामे जैसी कोई बात नहीं है। छात्रसंघ अध्यक्ष व अन्य छात्र अपनी समस्या लेकर मेरे पास आए थे। वाइस प्रिंसिपल ने समस्या का समाधान किया है। उनके द्वारा छात्रों को धमकी देने के आरोप गलत है।
केसी मेघवाल, प्रिंसपिल, नर्सिंग कॉलेज कोटा