
कोटा.कोरोना वायरस के चलते शहर लॉकडाउन के कारण जरुरतमंदों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ने दिहाड़ी मजदूरों को राशन पैकेट वितरित करने के लिए शुक्रवार को 12.5 लाख रुपए जिला प्रशासन के फ ण्ड में सौंपे। इस राशि से 5 हजार परिवारों को राशन किट वितरित किए जाएंगे। चयनित परिवारों को आटा, दाल, चावल, तेल, नमक के पैकेट दिए जाएंगे।
जिला प्रशासन को दिया 12 हजार लीटर हाइपो
कोटा. कोरोना वायरस से जंग के लिए कोटा जिला प्रशासन हर संभव प्रयास रहा है। इस कड़ी में शहर के भामाशाह भी इस जंग से लडऩे के लिए आगे आ रहें है। ह्मूमन हेल्पलाइन के अध्यक्ष मनोज जैन अदिनाथ ने बताया कि जिला कलक्टर ओम कसेरा द्वारा विभिन्न कम्पनियों द्वारा हाइपो आदि विभिन्न रसायन कोटा शहर के अलावा पूरे प्रदेश के सभी जिलों में सेनिट्राइजिंग हेतु भेजे जा रहें हैं। इन दिनों रसायन की बढ़ती मांग एवं लॉक डाउन की वजह से काफी मशक्कत भी प्रशासन औऱ निर्माता कम्पनियों को करनी पड़ रही है।
ये जानकारी अदिनाथ को मिली तो उन्होंने ह्युमन हेल्पलाईन के सदस्य एवं पड़ोस में रहने वाले केमिकल ट्रांसपोर्ट व्यवसायी सूर्या सिंघल को बताई। सिंघल तुरन्त साथ में जिला कलक्टर कार्यालय पहुंचे जहाँ कलक्टर ओम कसेरा को 12 हजार लीटर हाइपो नि:शुल्क उपलब्ध कराते हुए टैंकर नगर निगम पहुंचाया। जिससे शहर में कोरोना,डेंगू,मलेरिया में रोक लगाने हेतु जगह जगह छिड़काव किया जायेगा। व्यवसायी सिंघल में आगे भी हरसंभव मदद का आश्वसन जिला कलक्टर को दिया।
जरूरतमंद लोगों को आटे के कट्टे वितरित किए
कोटा. लॉक डाउन के चलते दिहाड़ी मजदूरी से वंचित विधवा, विकलांग व जरूरतमंद लोगों को शुक्रवार के डीसीएम क्षेत्र में समाज सेवियों द्वारा आटे के कट्टे वितरित किए गए।
विनोद बुर्ट ने बताया कि डीसीएम क्षेत्र, प्रेमनगर द्वितीय व तृतीय क्षेत्र में मजरूरतमंद 42 परिवारों को 5 व 10 किलो आटे के कट्टे, दाल व बिस्किट का वितरण किया। उन्होंने सक्षम लोगों से अपील की इस महामारी के दौरान जरूरतमंद लोगों सेवा करें।
Published on:
27 Mar 2020, 9:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.