चिकित्सा विभाग की ओर से बुधवार दोपहर दो बजे तक जारी रिपोर्ट के अनुसार जयपुर में 23 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए जबकि कोटा में 26 मामले सामने आए। दौसा, नागौर, टोंक और झुंझुनूं में एक-एक मामला सामने आया। जयपुर में अब संक्रमितों की संख्या 476, जोधपुर में 102 तथा कोटा में 83 पहुंच गई है।