4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona Live update : शुक्रवार से ट्रेनों में रियायती यात्रा की सुविधा नहीं मिलेगी नंदादेवी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद्द

Live update : सभी यात्रियों को किराए की पूरी धनराशि की वापसी की जा रही है, जिनकी रेलगाड़ी रद्द कर दी गई है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Jaggo Singh Dhaker

•

Updated: 19 Mar 2020, 9:24 PM IST

Corona Live update : शुक्रवार से ट्रेनों में रियायती यात्रा की सुविधा नहीं मिलेगी नंदादेवी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद्द

Corona Live update : शुक्रवार से ट्रेनों में रियायती यात्रा की सुविधा नहीं मिलेगी नंदादेवी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद्द

कोटा. अनावश्यक यात्रा को हतोत्साहित करने और वरिष्ठ नागरिकों की असुरक्षित श्रेणी को अनावश्यक यात्रा करने से रोकने के लिए, मरीजों, छात्रों और दिव्यांगजन श्रेणी के लिए अनारक्षित और आरक्षित खंड को छोड़कर सभी टिकटों की रियायती बुकिंग को 20 मार्च से आगामी आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Read More : एचआरडी के निर्देश पर जेईई मेन (अप्रेल ) स्थगित, दोबारा जारी होगा शेड्यूल

रेलगाडिय़ों की अधिक भीड़ को हतोत्साहित करने के लिए, अब तक कुल 155 रेलगाडिय़ों को 31 मार्च तक रद्द कर दिया गया है। कोटा-देहरादून नंदादेवी एक्सप्रेस, कोटा-रतलाम पैसेंजर और कोटा-इंदौर इंटरसिटी को भी रद्द किया गया है। यात्रियों के लिए वैकल्पिक रेलगाडिय़ों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए इन्हें रद्द किया गया है। यह सुनिश्चित किया गया है कि कोई यात्री फंसे नहीं। उन सभी यात्रियों को किराए की पूरी धनराशि की वापसी की जा रही है, जिनकी रेलगाड़ी रद्द कर दी गई है। भारतीय रेलवे ने भारत के दक्षिणी, उत्तरी-पूर्वी और पूर्वी क्षेत्रों में शैक्षिक संस्थानों को अचानक बंद करने के कारण देश के उत्तरी भाग में फंसे छात्रों के लिए अपने घरों में वापसी की सुविधा दी है। यात्रियों को गैर-जरूरी रेल यात्रा से बचने और यह सुनिश्चित करने के लिए सलाह जारी की जा रही है कि यात्रा शुरू करते समय उन्हें बुखार न हो। यात्रा के किसी भी बिंदु पर यदि यात्री को लगता है कि उसे बुखार हो रहा है, तो वह रेलवे स्टाफ से चिकित्सा देखभाल और आगे की सहायता के लिए संपर्क कर सकता है।