5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन के बीच राजस्थान में कर्मवीरों पर जानलेवा हमला, उपसरपंच ने पुलिस जवानों पर दागी गोलियां

Coronavirus, Covid-19, Modified lockdown, gun shot, Firing on police, Criminals aatack, KARMVIR AWARDS : सरकारी कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट का आरोपी उपसरपंच ने पुलिस जवानों पर फायरिंग कर दी।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Apr 21, 2020

 Firing on the Police

लॉकडाउन के बीच राजस्थान में कर्मवीरों पर जानलेवा हमला, उपसरपंच ने पुलिस जवानों पर पिस्टल से दागी गोलियां

बारां /भंवरगढ़. देशभर में कोरोना से जंग लड़ रहे चिकित्साकर्मी व पुलिस जवान कर्मवीर की भूमिका निभा रहे हैं। लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल कोरोनारूपी अदृश्य शत्रु से लड़ रहे हैं। घर-परिवार की परवाह किए बिना संक्रमण को रोकने के लिए गली-मोहल्लों से लेकर चेकपोस्टों तक मुस्तैदी से डटे हैं। ऐसे कर्मवीरों का देशभर में जहां सम्मान किया जा रहा है। वहीं, बारां जिले के भंवरगढ़ में एक जनप्रतिनिधि ने पुलिस जवानों पर फायरिंग कर दी। कस्बे के विद्युत कार्यालय में घुसकर विद्युतकर्मियों से मारपीट के आरोपी उपसरपंच ने पुलिस पर फायर कर दिया। दरअसल, पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार करने उसके फार्म हाउस गई थी। जहां उसने पिस्टल से फायरिंग कर दी।

Read More: दवा खत्म हुई तो झालावाड़ से रामगंजमंडी पैदल पहुंचे पिता-पुत्र, पढि़ए, लॉकडाउन में फंसे बाप-बेटे की कहानी...

जानकारी के अनुसार कस्बे के नाहरगढ़ रोड स्थित विद्युत निगम के सहायक अभियंता कार्यालय में तैनात कर्मचारियों के साथ मारपीट कर कार्यालय में तोडफ़ोड़ व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपी भंवरगढ़ उपसरपंच घनश्याम नागर को पुलिस ने उसके फार्म हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के दौरान आरोपी घनश्याम ने पिस्टल से पुलिस पर फायर भी किया, लेकिन किसी के चोट नहीं पहुंची।

coronavirus : लॉकडाउन में अब बिना आईडी प्रूफ के घर से बाहर कदम रखा तो खैर नहीं...

मामले के जांच अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक कजोड़मल ने बताया कि गत 23 मार्च को विद्युत निगम में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता पंकज कुमार एवं तकनीकी सहायक आनंद सिंह ने थाने में कस्बा निवासी घनश्याम नागर के खिलाफ वीसीआर भरने पर जान से मारने की धमकी देने, कार्यालय में कर्मचारियों के साथ मारपीट कर तोडफ़ोड़ करने का प्रकरण दर्ज करवाया था।

पुलिस अधीक्षक डॉ रवि सबरवाल के निर्देशन में गठित टीम के सदस्य पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी मान सिंह हाड़ा, हैड कांस्टेबल शिवचरण, कांस्टेबल सुखबीर, लाखन सिंह, विजेंद्र सिंह, लेखराज व अन्य शामिल सदस्य सूचना मिलने पर उसके फार्म हाउस की तरफ गए तो आरोपी मोटरसाइकिल पर बैठा हुआ था।

Read More: कोरोना कहर: भूख और डर के बीच दो रोटी के सहारे युवक ने तय किया 80 किमी का सफार, पढि़ए खौफनाक वो 'डेढ़ दिन'

पुलिस को देखकर उसने पिस्टल से फायर किया तो गोली कांस्टेबल सुखबीर के कान के पास से निकल गई और दोबारा फायर करने लगा तभी लाखन व अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच कर उसे थाने ले आए। थाना प्रभारी हाड़ा ने बताया कि आरोपी नागर के पास से एक पिस्टल लोडेड, छह जिंदा कारतूस, एक खाली खोखा बरामद हुआ है। वहीं सहायक कर्मचारी रमेशचंद्र सुमन द्वारा भी रविवार को पुन: नागर के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।