
क्रेडिट कार्ड हैक कर उड़ाए 12 हजार
कोटा. जवाहर नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को क्रेडिट कार्ड हैक कर 12 हजार रुपए उड़ाने का मामला सामने आया है। महावीर नगर तृतीय निवासी लोकेश शर्मा ने शिकायत में बताया है कि उसके एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से 26 जुलाई को 12 हजार 238 रुपए काट लिए गए। इससे लिमिट 22,374 से घटकर 10,136 रुपए ही रह गई। बैंक में शिकायत की तो संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने पुलिस को रिपोर्ट दी।
अमरीका में निकाले रुपए
शर्मा ने बताया कि उनके कार्ड से निकाले गए रुपए अमेरिका की एक टूर कंपनी को ट्रांसफर किए गए हैं। शर्मा ने बताया कि उनके पास बैंक एकाउंट डिटेल या ओटीपी पूछने के लिए फोन भी नहीं आया और न ही कोई मैसेज आया। इसकी जानकारी बैंक वालों को दी तो वो भी हैरत में पड़ गए।
Published on:
28 Jul 2018, 10:51 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.