कोटा के चर्चित हत्याकांड की बात करें तो उनमें सबसे ज्यादा हत्या के मामले स्टेशन क्षेत्र के ही सामने आत हैं। इनमें बुजुर्ग दम्पती हत्याकांड, भाजपा नेता की सरे राह गोली मारकर हत्या, और शाहेनूर की कोचिंग जाते समय चाकूओं से गोदकर हत्या करना शामिल हैं। इनमें से दम्पती की हत्या के आरोपितों को पुलिस एक साल बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी।