16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा में दिनदहाड़े बदमाशों ने बीच चौराहे पर युवक को मारी गोली, घायल सड़क पर गिरा तो चाकू भी मारे
Play video

कोटा में दिनदहाड़े बदमाशों ने बीच चौराहे पर युवक को मारी गोली, घायल सड़क पर गिरा तो चाकू भी मारे

gunshot in kota, Gun Firing : कोटा में दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने एक युवक पर देसी कट्टे से फायर कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने घायल पर चाकू से भी वार किया।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Sep 24, 2019

कोटा. भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर मंगलवार दोपहर को बाइक पर आए तीन बदमाशों ने एक युवक पर देसी कट्टे से फायर कर दिया। गोली पैर में लगने से युवक गंभीर घायल हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उस पर चाकूओं से हमला कर फरार हो गए। लोगों ने घायल को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायल के घायल के बयान लेकर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

Read More: खेत पर जा रहे दो भाइयों को मारी गोली, फिर कुल्हाड़ी से फाड़ा सिर, बेटों को बचाने दौड़ी मां को भी लाठियों से पीटा

पुलिस निरीक्षक हर्षराज सिंह ने बताया कि भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर पेड़ के नीचे खड़ा था। तभी एक बाइक पर तीन बदमाश आए और देसी कट्टे से फायर कर दिया। गोली पैरों में लगने वह गंभीर घायल हो गया। इसके बाद एक अन्य आरोपी ने उस पर चाकू से हमला किया। चाकू का वार पीठ पर लगा। अचानक हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

Read More: बारां में बीच बाजार बदमाशों ने दो युवकों पर की अंधाधुन फायरिंग, एक गंभीर घायल, इलाके में दहशत

लोगों को आता देख आरोपी बाइक से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई लेकिन आरोपी का हाथ नहीं लगे। फिलहाल मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। घायल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।