राष्ट्रीय संस्था पीपुल फॉर एनीमल्स के प्रदेश प्रभारी जाजू ने मगरमच्छ को गोली मारने के बयान को मूर्खतापूर्ण बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह का गैर जिम्मेदाराना बयान वन्य जीवों के प्राणों को संकट में डालने का काम करता है। जाजू ने राजावत द्वारा मगरमच्छ को गोली मारने के बयान की लिखित शिकायत केंद्रीय मंत्री और पीएफए की राष्ट्रीय अध्यक्ष मेनका गांधी और एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इण्डिया के चेयरमैन से भी की है। जाजू ने राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का भी ध्यान आकृष्ट कर उनकी पार्टी के विधायक को सोच-समझकर बयान देने की सीख देने की बात कही।