4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीता से मिलने की चाहत में घर कें आंगन तक लंबी कतारे, श्रीगंगानगर से भी आया शुभचिंतक

कोटा. सीआरपीएफ कमांडेंट चेतन चीता के स्वागत का दौर रविवार को भी जारी रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 3 Dec 2017, 9:51 PM IST

CRPF Commandant Chetan Cheeta

कोटा .

सीआरपीएफ कमांडेंट चेतन चीता के स्वागत का दौर रविवार को भी जारी रहा। शहर की विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक संस्थाओं की ओर से चीता का गर्मजोशी से स्वागत-सम्मान किया गया। कई लोग स्वागत, सम्मान करने फूल मालाएं, शॉल, श्रीफल लेकर चीता के खेड़ली फाटक स्थित आवास पर पहुंचे। सुबह से ही चीता के स्वागत का दौर जारी रहा।

Read More: खौफनाक! टीचर ने पहले मार-मार कर तोड़ा डंडा और निकाला खून, तब निकला नेपाली स्टूडेंट का दम


भाजपा की ओर से शहर जिलाध्यक्ष हेमन्त विजयवर्गीय की अगुवाई में चेतन चीता व उनके परिवारजनों का खेड़ली फाटक स्थित आवास पर सम्मान किया गया। विजयवर्गीय ने साफा बांधकर व शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस दौरान चीता ने कहा कि कोटा मेरा घर है, मुझे जितना प्यार-स्नेह यहां मिला, इसका मैं ऋणी हूं। मेरे घायल होने पर स्वास्थ्य सुधार की कामना के लिए पूरे शहर ने दुआएं की। उनकी दुआओं की बदौलत आज मैं खड़ा हूं।

इस दौरान महामंत्री अरविन्द सिसौदिया, अमित शर्मा, जिला क्रीड़ा परिषद के जिला उपाध्यक्ष विशाल जोशी, जिला मंत्री मुकेश विजय, एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक बादल, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशोक चौधरी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश सफेला, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनुसुईया गोस्वामी, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश मीणा, पुलिस जबावदेही समिति की डॉ. प्राची दीक्षित, मण्डल महामंत्री पवन पारीक आदि मौजूद थे।

Read More: कोटा में 2 मौतों की गुत्थी उलझी! एक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत तो दूसरे का शव मिला रेलवे स्टेशन के बाहर

वहीं यूआईटी चेयरमैन आरके मेहता, उप महापौर सुनीता व्यास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खेड़ली फाटक पहुंचकर चीता को फ रसा, श्रीफल भेंट किया। इस दौरान उपमहापौर व्यास, यूआईटी चेयरमैन मेहता ने कहा चीता ने दुनिया में हमारा सर गर्व से ऊंचा किया है, उनकी बहादुरी पर हमें नाज है। चीता की बहादुरी से आने वाली कई पीढिय़ों को प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिर्राज गौतम, देबू राही, मनीष शर्मा, सुनील गौतम, सुनील पोखरा, पार्षद भगवान गौतम, रेखा लखेरा, सोनू गौतम, रेखा जैन, खेमचंद शाक्यवाल व कोटा व्यापार महासंघ महासचिव अशोक माहेश्वरी मौजूद थे।

Read More: Video: जीतना इनकी फितरत में है, तगारी-फावड़ा ले मौर्चे पर डटे जवान, इस बार गंदगी को चटाई धूल


मिलने को श्रीगंगानगर से आया शुभचिंतक

सीआरपीएफ कमांडेंट चेतन चीता से मिलने की चाहत श्रीगंगानगर में आयुर्वेद चिकित्सक की पढ़ाई कर रहे छात्र को कोटा खींच लाई। छात्र दीपेश राठौर को पता चला कि चेतन कोटा आए हुए हैं तो वह ट्रेन से रविवार सुबह कोटा आकर खेड़ली फाटक स्थित उनके आवास पर पहुंचा। वहां पता चला कि चेतन किसी कार्यक्रम में गए हैं तो छात्र उस कार्यक्रम में पहुंच गया और चेतन से मिलकर भावुक हो गया। चीता ने छात्र को गले लगाया। छात्र ने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सक की पढ़ाई पूरी कर आर्मी में भर्ती होकर देशरक्षा की इच्छा है।