
Cyber Crime: त्यौहारी सीजन में बढ़ रहे हैं ऑनलाइन ठगी के मामले, ये 20 तरीके अपनाएं तो बच सकते हैं साइबर क्राइम से
कोटा. ऑनलाइन ठगों ( Online thugs ) ने एक युवक का मोबाइल हैक कर उसके खाते से तीन दिन पहले एक लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी ( online fraud ) ली। इस मामले में पीडि़त ने गुमानपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया है। साथ ही बैंक में खाते से ऑनलाइन बैंकिंग ( Online banking ) व एटीएम ( Bank ATM ) बंद करवाया, लेकिन इसके बावजूद बिना आवेदन किए ही उसके खाते में नेट बैंकिंग से 1.80 लाख रुपए की ऋण राशि आ गई। जब मोबाइल पर मैसेज से पता चला तो उसके होश उड़ गए। एटीएम बंद होने के बावजूद उसका संचालन किया जा रहा है। इस मामले में उसने बैंक कस्टमर केयर पर शिकायत की तो वे भी भौचक्के रह गए।
बोरखेड़ा के मुबारिक अली ने बताया कि वह एचडीएफसी बैंक से ऋण दिलवाने वाली शोपिंग सेन्टर स्थित एजेन्सी फिन्चिव फाइनेंसर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में आठ वर्ष से काम कर रहा है। 20 जुलाई को उसके खाते से 20-20 हजार रुपए के पांच ट्रांजिक्स से ऑनलाइन ठग ने एक लाख रुपए निकाल लिए। इस मामले में उसने गुमानपुरा में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। इसके बाद वह बैंक पहुंचा और खाते से ऑनलाइन बैंकिंग, नेट बैंकिंग व एटीएम की सुविधा बंद करवा दी, लेकिन मंगलवार को उसके खाते में बिना आवेदन किए ही 1.80 लाख रुपए की ऋण राशि आ गई।
उसने बैंक कस्टमर केयर से संपर्क किया तो पता चला कि उसका एटीएम अब भी काम कर रहा है। जब उसने बताया कि उसका एटीएम बंद हो चुका। इसका मैसेज भी उसके मोबाइल पर 22 जुलाई को ही आ गया। ऐसे में 23 जुलाई को एटीएम कैसे काम कर सकता है। इस पर कस्टमर केयर वाले भी भौचक्के रह गए। मुबारिक ने बताया कि उनके मोबाइल को रिफ्रेश करवाने के बाद भी वह हैंग हो रहा है। मोबाइल हेक किए जाने जैसी स्थिति लग रही है। अब उसने खाते में स्टॉप पेमेन्ट करवाकर ऋण की राशि रूकवाई है।
Published on:
24 Jul 2019 09:30 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
