डीआरएम यू.सी. जोशी ने बताया कि आने वाले समय में डकनिया स्टेशन पर यात्रियों को सभी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। इस स्टेशन के आसपास आबादी का विस्तार तेजी से हुआ है। रेलवे मंत्रालय की ओर से इसे आदर्शों स्टेशनों की सूची में पहले ही शामिल कर लिया गया है। यहां मौजूदा आरक्षण कार्यालय को अन्य जगह शिफ्ट कर यात्री प्रतीक्षालय बनाया जाएगा।
अभी प्लेटफॉर्म एक के अलावा प्लेटफॉर्म 2 की लम्बाई, चौड़ाई और उसकी ऊंचाई मानक स्तर की बना दी गई है। य्हां कवर ओवरशेड, यात्रियों के बैठने के लिए आरामदायक बैंच, पंखे, अत्याधुनिक सोलर लाइट भी लगाई गई हैं।