10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking News: दबंगों की दबंगई- बूंदी में दलित दूल्हे को घोड़ी पर बैठने से रोका, देर रात पुलिस पहरे में निकली निकासी

करवर थाना क्षेत्र के बांसी गांव में मंगलवार रात दलित दूल्हे को घोड़ी पर नहीं बैठने देने का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 25 Apr 2018, 11:59 AM IST

crime news

करवर (बूंदी). करवर थाना क्षेत्र के बांसी गांव में मंगलवार रात दलित दूल्हे को घोड़ी पर नहीं बैठने देने का मामला सामने आया है। ग्रामीण और पुलिस सूत्रों ने बताया कि बांसी में बोरखेड़ा गांव से बारात आई थी। रात को निकासी निकालने के दौरान कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। वे गांव में घूमने के दौरान दूल्हे को घोड़ी से नीचे उतारने की बात पर अड़े रहे।

Big News: कम भाव में बिका लहसुन तो किसान ने खेत में खाया जहर, 5 दिन में 2 अन्नदाता की मौत, एक की हालत नाजुक

मामला बढ़ता देख दूल्हे के परिजनों ने करवर थाना और बूंदी पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। सूचना पर करवर थानाधिकारी रामगिलास गुर्जर बांसी पहुंचे। उन्होंने गांव में पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू की। दूल्हे को घोड़ी पर बैठाया और निकासी शुरू कराई। समाचार लिखे जाने तक रात 12 बजे पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।

Read More: लहसुन बना जी का जंजाल, गि‍रे भाव देख एक और किसान ने पिया कीटनाशक

गांव में हुआ हंगामा
बांसी गांव में देर रात दलित दूल्हे की निकासी निकाले जाने की तैयारी की जा रही थी। जैसे ही दूल्हा घोड़ी पर बैठने लगा तो गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और दूल्हे का घोड़ी पर बैठने का विरोध किया। मामला बढ़ता देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद निकासी शुरू की गई। गांव में किसी अनहोनी की आशंका पर प्रशासन ने पुलिस बल तैनात कर दिया।

World Malaria Day: संभलकर रहिए कोटावासियों, मच्छर हो गया और भी ताकवर, 4 लाख लोगों की खत्म कर दी जिंदगी
गौरतलब है कि हाड़ौती में पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि पुलिस व प्रशासन की सतर्कता से क्षेत्र में अनहोनी होने से टल गई हैं। देर रात बांसी गांव के इस मामले को लेकर दंबगों की दबंगई से घरातियों व बारातियों में अनहोनी का डर बना रहा। समाज के लोगों ने इसके विरोध में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।