
मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के घने जंगल में 8 दिन से फांसी के फंदे पर लटका मिला शव
झालावाड़. मोड़क स्टेशन. मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में पेड़ पर एक जने का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची मोड़क पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कपड़ों की तलाशी ली। इसमें मृतक की पहचान झालावाड़ जिले की अकलेरा तहसील के झिकडिय़ा गांव निवासी सुरेंद्र (42) पुत्र बजरंग लाल के रूप में हुई। मोड़क पुलिस ने शव मोड़क अस्पताल की मोर्चरी में रखाकर परिजनों को सूचित कर दिया है।
शुक्रवार को परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। मोड़क पुलिस को चरवाहों ने मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व ( Mukundara Hills tiger reserve ) में लक्ष्मीपुरा की ओर जंगल में पेड़ पर शव लटका होने की सूचना दी थी। शव सात-आठ दिन पुराना बताया जा रहा है। परिजनों के आने के बाद घटना के कारणों का पता चल सकेगा। वहीं मोड़क थानाधिकारी भारत सिंह ने बताया कि मुकुन्दरा टाइगर रिजर्व में पेड़ पर लटका शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोड़क अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गायब बुुजुर्ग का शव कुंड में मिला
बूंदी. छह दिन पहले बूंदी के लंकागेट वैद्यनाथपाड़ा से तड़के पांच बजे मोर्निंगवॉक पर निकले बुजुर्ग का मंगलवार को माजी साहब के कुंड में शव मिला। कुंड में शव होने की सूचना से शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुजुर्ग 58 वर्षीय भैरूलाल कुमावत गुरुवार तड़के घर से मोर्निंग वॉक की बात कहकर निकला था। कुंड से दुर्गंध उठी तो आस-पास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी।
पुलिस और नगर परिषद का आपदा प्रबंधन दस्ता मौके पर पहुंचा और तलाशी की, तब कुंड में जमा कचरे के ढेर में शव दिखाई दिया। मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और आस-पास के लोगों से पूछताछ की। बड़े बेटे और अन्य लोगों ने कपड़े से उसकी पहचान भैरूलाल के रूप में की। भैरूलाल रानीजी की बावड़ी के पास ही वाहनों में सीट कवर लगाने का काम करता था। उसके घर से लापता होने की कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज थी। पुलिस ने शव का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।
शव की ऐसी बेकद्री!
कुंड से निकले शव की यहां खूब बेकद्री हुई। इस पर लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की। हुआ यूं कि शव को जिला चिकित्सालय तक ले जाने के लिए पुलिस ने नगर परिषद की कचरा गाड़ी मंगवा ली। जब ऐतराज किया तो कचरा उठाने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली में डालकर ले गए।
Read Latest Rajasthan News in Hindi on Patrika. Also know about Lok Sabha Election 2019 Date in Rajasthan. Kota News और साथ ही दूसरे शहरों से जुडी ख़बरें पढ़ने के लिए बने रहिये हमारे साथ।
Updated on:
04 Apr 2019 10:43 am
Published on:
04 Apr 2019 10:29 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
