18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Breaking News: शराब की दुकान में गांजा पी रहे बदमाशों ने दुकानदार को मारे चाकू, सीने में उतरा खंजर, हालात नाजुक
Play video

Breaking News: शराब की दुकान में गांजा पी रहे बदमाशों ने दुकानदार को मारे चाकू, सीने में उतरा खंजर, हालात नाजुक

कोटा के रंग तालाब इलाके में देर रात शराब की दुकान पर पांच बदमाशों ने दुकानदार को चाकूओं से गोद दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Apr 02, 2019

कोटा. रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के रंग तालाब इलाके में देर रात शराब की दुकान पर पांच बदमाशों ने दुकानदार को चाकूओं से गोद दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

Good News: Patrika .com/kota-news/aadhar-card-center-start-in-kota-4364726/” target=”_blank”>कोटा शहर में खुल रहे हैं 10 सेंटर, जहां दिनभर बनेंगे नए आधार कार्ड और अपग्रेड भी होंगे

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात रंग तालाब क्षेत्र में स्थित शराब की दुकान पर पांच बदमाश आए और शराब के साथ गांजा पीने लगे। दुकानदार अजय ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ गाली-गलौच कर मारपीट कर दी। विवाद बढऩे पर बदमाशों ने अजय पर चाकूओं से ताबड़तोड़ वार कर दिया। सीने पर चाकू लगने से दुकानदार अजय वहीं निढाल होकर गिर पड़ा। आरोपी मौके से फरार हो गए।

Read More: कुमार विश्वास की पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट: ‘मीणा परिवार’ के पैर छूकर ‘ब्राह्मण समाज’ को किया कलंकित

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।