दो साल पहले भी महापौर महेश विजय,गोशाला समिति के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, उद्यान समिति के अध्यक्ष विनोद नायक, उपायुक्त राजेश डागा व अधिकारियों ने डियर पार्क की जगह देखी थी। इसके सांडों को छोडऩे के लिए उपयुक्त माना था। सांडों को शहर से भरकर यहां छोड़ा भी गया था। उद्यान समिति अध्यक्ष नायक का कहना है कि सांड छोडऩे से पहले पानी की खेल बनानी होगी। रास्ता भी सही करना होगा, ताकि आसानी से यहां पहुंच सकें।