14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AIMEC : देश बदलाव के दौर से गुजर रहा है, इस दौर में तकनीक हर जगह हावी है : गजेंद्रसिंह शेखावत

AIMEC : देश बदलाव के दौर से गुजर रहा है, इस दौर में तकनीक हर जगह हावी है : गजेंद्रसिंह शेखावत  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 9 Jul 2018, 9:46 PM IST

AIMEC

AIMEC

जयपुर ।

राजधानी जयपुर में तीन दिवसीय ऑल इंडिया मीडिया एज्यूकेटर्स कांफ्रेस का आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम 6 जुलाई से 8 जुलाई तक चला। तीन दिवसीय ऑल इंडिया मीडिया एज्यूकेटर्स कांफ्रेस में शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल, केद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत समेत मीडिया जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। कांफ्रेस के आयोजक कल्याण सिंह कोठारी रहे। कार्यक्रम में देश के 19 राज्यों से करीब 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग लिया। इस दौरान सबने अपने-अपने विचार प्रकट किए।


कांफ्रेस के दौरान इन्होंने किए विचार प्रकट

- 18 वीं शताब्दी में मीडिया ने लोकतंत्र को स्थापित किया। लोकतंत्र के बगैर आधुनिक मीडिया जीवित नहीं रह सकता। आज टीवी चैनलों के बीच TRP बढ़ाने के लिए होड़ मची है और समाचार चैनल सनसनी परोस रहे हैं। यह बात उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि एवं राज्य के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने तीसरी अखिल भारतीय मीडिया एज्युकेटर्स कॉन्फ्रेस में कही।

- कांफ्रेस के वहीं दूसरी और कांफ्रेस के समापन समारोह के मुख्य अतिथ कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने समापन समारोह में कहा कि देश बदलाव के दौर से गुजर रहा है, इस दौर में तकनीक हर जगह हावी है। मीडिया तकनीक का दुरूपयोग देश व दुनिया के लिए चिन्ता का सबब बन रहा है।

- समापन समारोह से पहले आयोजित प्लेनरी सेशन में राजस्थान सरकार की महिला और बाल विकास मंत्री अनिल भदेल ने कहा कि राजस्थान में अभी भी 60 प्रतिशत बाल विवाह होते हैं। एक बाल विवाह कैसे बच्चियों की जिन्दगी बर्बाद कर देता है यह माता-पिता व दादा-दादियों को सोचना पड़ेगा।

- उदयपुर के अतिरिक्त जिला और सेशन न्यायाधीश महेन्द्र दवे ने बलात्कार के विभिन्न कानूनी और नैतिक पक्षों पर चर्चा की। कोबरा पोस्ट डॉट कॉम के संस्थापक अनिरूद्ध बहल ने स्टिंग ऑपरेशन और मीडिया परिदृश्य पर चर्चा की।

- कांफ्रेस के सचिव कल्याण सिंह कोठारी ने सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया एवं आगमन पर आभार जताया। कांफ्रेस में जन संचार केंद्र के अध्यक्ष, प्रो. संजीव भानावत के सम्मान में किताब का विमोचन किया गया एवं उन्हें लाईफ टाईम अचिवमेंट अवार्ड दिया गया। इसके साथ ही कांफ्रेस में अन्य लेखकों की चार अन्य पुस्तकों का विमोचन भी अतिथियों ने किया।


कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कांफ्रेस में भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली के महानिदेशक के. जी. सुरेश, कुषाभाउ ठाकरे पत्रकारिता विष्वविद्यालय के कुलपति एम.एस. परमान, गोहाटी विश्वविद्यालय, गोहाटी, आसाम के कुलपति डॉ. मृदुल हजारिके, यूनिसेफ राजस्थान के चीफ फिल्ड ऑफिसर इसाबेल बारडेम, आउट लुक के संपादक रूबेन बेनर्जी, प्रो. शाहीद रसूल, जयश्री जेठवानी, संजय निराला, प्रो. कुशल कुमार, प्रो. राजन महान, प्रो. के. बी. कोठारी, पत्रकार शेवन्ती नैनन, डॉ. विपुल, डॉ. उमा शंकर पाण्डे, प्रो. उज्ज्वल चौधरी, प्रो. पुष्पेन्द्र पाल सिंह, माउण्ट आबू पर्वत स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मीडिया विंग के अध्यक्ष करूणा भाई, सेव द चिल्ड्रन के मीडिया और संचार के महानिदेशक देवेन्द्र टांक सहित देश-विदेश से आये मीडिया शिक्षकों ने टेलीविजन के बदलते रूप, मीडिया के राजनीतिक अर्थशास्त्र, मीडिया शिक्षण, वैकल्पिक मीडिया के प्रभाव, सिनेमा, विकास और मीडिया, सोशल मीडिया आदि विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।


मुंबई के फेमस बैंड ने दी प्रस्तुति

इस तीन दिवसीय कांफ्रेस के दौरान पद्मभूषण कोमल कोठारी की स्मृति में जोधपुर स्थित रूपायन संस्थान और राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की ओर से नाहरगढ़ किले पर राजस्थान के लोक कलाकारों की प्रस्तुति हुई। साथ ही पूर्वोत्र के संगीत आईकान भूपेन हजारिका को याद करते हुए मुम्बई के बनयन ट्री बैंड ने गीतो की प्रस्तुति दी। साथ ही असम के जाम्बली बैंड ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कांफ्रेस में देश के 19 राज्यों के करीब 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया।