24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान! कोटा में आउट ऑफ कंट्रोल हुआ डेंगू, 8 इलाके हाईरिस्क एरिया घोषित, दहशत में कोचिंग सिटी

Dengu, Seasonal diseases, kota Coaching : शहर में डेंगू अब महामारी का रूप धारण कर चुका है। चिकित्सा विभाग ने शहर के 8 स्थानों को हाईरिस्क एरिया घोषित किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 14 Oct 2019, 8:30 AM IST

Dengue outbreak

सावधान! कोटा में आउट ऑफ कंट्रोल हुआ डेंगू, 8 इलाके हाईरिस्क एरिया घोषित, दहशत में कोचिंग सिटी

कोटा . शहर में डेंगू ( Dengue outbreak) अब महामारी का रूप धारण कर चुका है। डेंगू का प्रकोप हर सीजन में तेजी से बढ़ रहा है। ( Dengue havoc in kota) 42 दिन में ही 281 लोग पॉजीटिव मिलने से लोगों में खौफ बढ़ता जा रहा है। ( Dengu Positive ) डेंगूकी रफ्तार चिकित्सा विभाग भी काबू नहीं कर पाया। ( medical Department ) हालातों को देखते हुए विभाग ने माइक्रोप्लान के तहत शहर के आठ स्थानों को हाईरिस्क एरिया घोषित किया है। ( High Risk Area declared ) इनमें डीसीएम, भीमगंजमंडी, बोरखेड़ा, शिवपुरा, छावनी-रामचन्द्रपुरा, बंगाली कॉलोनी, तलवंडी, इन्द्र विहार, संजय नगर शामिल है। डेंगू के विशेष अभियान के समय हाईरिस्क एरिया में होने वाले सर्वे में वॉलिंयटर्स की भी ली जाती है। विभाग ने 60 वॉलियंटर्स की ड्यूटी हाईरिस्क एरिया में लगा रखी है। टीमें इनमें एंटी लार्वा एक्टिविटी करवा चुका है। बावजूद इन स्थानों से सबसे ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं।

Read More: सावधान कोटावासियों! शहर में सक्रिय हुआ डेंगू और स्वाइन फ्लू, कोचिंग छात्र व बुजुर्ग पॉजीटिव, चिकित्सा विभाग ने किया इंकार

बाढ़ में उतरी थी टीमें, उसके बाद सो गया विभाग
कोटा में अगस्त व सितम्बर में लगातार बारिश व बाढ़ के बाद चिकित्सा विभाग मैदान में उतरी थी। खुद सीएमएचओ के नेतृत्व में टीमों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फोगिंग, एंटीलार्वा एक्टिीविटी की थी, लेकिन मौसम में आई अचानक तेजी के बाद विभाग की टीमें सक्रिय नहीं हुई। इसके चलते हालात बेकाबू हो गए।

स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान आज से
चिकित्सा विभाग 14 से 16 अक्टूबर तक तीन दिवसीय स्वास्थ्य दल आपके द्वार विशेष अभियान चलाएगा। इस विशेष अभियान के लिए 1497 टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम प्रतिदिन 50 से 60 घरों का सर्वे करेगी।

Read More: सर्दी में कहर बरपाने वाला घातक वायरस भीषण गर्मी में भी क्यों है जिंदा, पढि़ए खास रिपोर्ट...

ये बोले जिम्मेदार
कोटा शहर में डेंगू केसों में वृद्धि को देखते हुए चिकित्सा विभाग तीन दिन के लिए स्वास्थ्य आपके द्वार कार्यक्र म चलाएगा। टीमें घर-घर कर सर्वे कर एंटी लार्वा एक्टिविटी करेगी। इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में भी टीमें लगाई गई है। हॉस्टल मालिकों को कूलरों को साफ करने के निर्देशित किया है। डेंगू की रोकथाम के लिए जनता का सहयोग अपेक्षित है।
डॉ. भूपेन्द्र सिंह तंवर, सीएमएचओ, कोटा

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग