
परिजनों के मुताबिक महावीर नगर द्वितीय निवासी विभा शर्मा पत्नी विष्णु शर्मा को 4 फरवरी को तबीयत खराब होने पर तलवंडी स्थित कोटा हार्ट इंस्टीट्यूट अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच में उसे स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाया गया। उसी दिन उन्हें जयपुर स्थित फोर्टिंस अस्पताल के लिए रैफर किया गया। वहां उपचार के दौरान शुक्रवार को दोपहर तीन बजे उनकी मौत हो गई।
आठ माह के बच्चे
Read More: देखिए सो रही राजस्थान की नंबर वन पुलिस, चोर घरों के ताले तोड़ चुरा रहे खून पसीने की कमाई
को भी स्वाइन फ्लू
चिकित्सा विभाग के अनुसार, अनंतपुरा में ट्रक यूनियन के पास रहने वाले सतीश राघव के आठ माह के पुत्र शिवांश को भी स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाया गया।
Read More:पार्षद का फरमान, मेरी अनुमति के बिना गोताखोर नहीं पकड़ेंगे सांड
डेंगू का कहर भी जारी
डेंगू का कहर भी बढऩे लगा है। नौ दिन में 15 डेंगू पॉजीटिव मरीज आ चुके हैं। शुक्रवार को भी चार मरीज पॉजीटिव आए हैं। इनमें कोटा के 2, बारां व बूंदी के 1-1 मरीज शामिल है।
गौरतलब है कि कोटा में गत वर्ष डेंगू और स्वाइन फ्लू ने जमकर कहर बरपाया था। कई लोगों की जानें जा चुकी है। चिकित्सा विभाग इन खतरनाक बीमारियों की अभी रोकथाम भी नहीं कर पाया उससे पहले ही एक बार फिर से इस खतरनाक बीमारी ने संभाग में दस्तक दी है।
Published on:
10 Feb 2018 01:34 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
