संत कंवरराम धर्मशाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष गिरधारी पंजवाणी ने बताया कि धर्मशाला में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक करीब दो हजार लोगों को औषधीय काढ़ा पिलाया गया। आर्य समाज के जिला प्रधान अर्जुन देव चढ्ढा ने बताया कि गुमानपुरा, सिंधी कॉलोनी, साजीदेहड़ा, अशोक कॉलोनी में ऑटो घुमाकर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पतजंलि योग सेवा समिति के जिला अध्यक्ष प्रदीप शर्मा भी मौजूद रहे।