5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलाज भले ही ना मिले लेकिन आज से मिलने लगेगी डिजिटल हैल्थ प्रोफाइल की सुविधा

स्वाइन फ्लू और डेंगू के मरीजों को कोटा में भले ही समय पर इलाज ना मिले, लेकिन उन्हें आज से डिजिटल हैल्थ प्रोफाइल की सुविधा मिलने लगेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 16 Sep 2017, 10:51 AM IST

 Healthcare in India, Healthcare in Rajasthan, National health mission, sehatsudharosarkar, Digital Health Profile, Smart City Kota, Kota Smart City, Kota Nagar Nigam, Municipal Corporation Kota, Rajasthan patrika, Kota Patrika, Kota News, patrika News

Digital Health Profiles facility available in Kota from today

कोटा में डेंगू और स्वाइन फ्लू का आंतक कहर बरपा रहा है। हर रोज 3-4 लोगों की मौत हो रही है। इलाज मिलना तो दूर की बात समय पर जांच तक नहीं हो पा रही है और मौत के बाद जांच रिपोर्ट मिल भी रही तो गलत। शहर की सेहत सुधारने पर भले ही सरकार का जोर ना हो, लेकिन कोटा के बाशिंदों को आज से डिजिटल हैल्थ प्रोफाइल की सुविधा मिलने लगेगी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत कोटा को लोगों को यह सुविधा दी जाएगी। हालांकि सवाल उठ रहे हैं कि स्मार्ट सिटी कोटा के बाशिंदों की सेहत कब स्मार्ट होगी?

Read More: #sehatsudharosarkar: डेंगू ने पति के बाद पत्नी की भी ली जान, डॉक्टर-नर्सिंग कर्मी जांच रिपोर्ट को लेकर भिड़े

स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे पर्चे-रिपोर्ट

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शिक्षा नगरी कोटा के सभी नागरिकों को मुफ्त में डिजिटल हैल्थ प्रोफाइल की सुविधा आज से मिलने लगेगी। स्मार्ट सिटी के सभी नागरिकों को नि:शुल्क डिजिटल हैल्थ प्रोफाइल बनाने के लिए नगर निगम ने एक निजी कंपनी से एमओयू किया है। यह कंपनी डॉक्टर्स के पर्चे एवं जांच रिपोर्ट सुरक्षित और ऑनलाइन सहेज कर रखने के लिए सुविधा उपलब्ध करवाएगी। कंपनी का दावा है कि यह सुविधा की गोपनीयता बरकरार रहेगी। साथ ही कागज खोने और बार-बार जांच कराने से लोगों को मुक्ति मिलेगी। वे मोबाइल पर अपनी हैल्थ प्रोफाइल दिखाकर किसी भी विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं ले सकेंगे। हालांकि सवाल उठ रहे हैं कि जब एमबीएस हॉस्पिटल की जांच रिपोर्ट तक गलत आ रही हैं और हर प्राईवेट डॉक्टर अपनी चहेती लैब से ही बीमारियों की जांच करवाता है, तो ऐसे में इन रिपोर्ट को वह कितना मानेंगे। ऐसे में लोगों को इस सुविधा का कोई फायदा होगा यह कहना मुश्किल है।

Read More: आखिर ऐसा क्या हुआ जो अपनी ही सरकार के फैसले के खिलाफ खड़े हो गए कोटा के भाजपा विधायक

ऑनलाइन लाइब्रेरी मिलेगी

एजुकेशन हब में ऑनलाइन लाइब्रेरी तथा बुक बैंक खोलने से सभी नागरिकों एवं स्कूल, कॉलेज व कोचिंग विद्यार्थियों को सभी तरह की किताबें रियायती दर पर उपलब्ध होंगी। इसके लिए इंडिया रीड्स डॉट कॉम के साथ एमओयू किया गया है। इससे विद्यार्थी महंगी किताबों को सस्ती दरों पर पढ़कर वापस लौटा सकेंगे। इस कार्य का क्रियान्वयन करने वाली कंपनी के सीईओ श्रेयांस मेहता ने बताया कि देश में सबसे पहले कोटा में ऑनलाइन लाइब्रेरी व बुक बैंक सुविधा चालू की जा रही है। मात्र 20 रुपए शुल्क देकर कोई भी नागरिक या विद्यार्थी आजीवन सदस्यता ले सकता है। उन्हें इसका स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा, जिससे मनचाही बुक्स मात्र 10 प्रतिशत शुल्क पर पढ़ सकेंगे। यह सुविधा नर्सरी से यूनिवर्सिटी लेवल तक उपलब्ध रहेगी। जिस वेबसाइट से एमओयू किया गया है उसका दावा है कि उसके पास इस समय देश-विदेश से सभी श्रेणी की 2.35 लाख किताबें उपलब्ध हैं।

Read More:#sehatsudharosarkar: स्वाइन फ्लू का मर्ज पकड़ने में नाकाम रही सरकारी लैब, गलत रिपोर्ट ने ली दो लोगों की जान

स्मार्ट सिटी के चेयरमैन करेंगे शुरुआत

डिजिटल हैल्थ प्रोफाइल और ऑनलाइन लाइब्रेरी के साथ ही रियायती दरों पर बुक बैंक सुविधा की शुरुआत आज नगर निगम के राजीव गांधी भवन में आयोजित समारोह में होगी। कोटा स्मार्ट सिटी कंपनी के चेयरमैन डॉ. मंजीत सिंह इसका शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी के वाइस चेयरमैन महापौर महेश विजय तथा न्यास अध्यक्ष रामकुमार मेहता, कोटा कलक्टर एवं स्मार्ट सिटी के सीईओ रोहित गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़