16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘घर’ में पल रही बीमारियां, फिक्र जमाने की

एमबीएस अस्पताल के हाल : परिसर में कई जगह गन्दगी, नाले-नाली जाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 17 Jul 2018, 7:12 PM IST

kota news

'घर' में पल रही बीमारियों की फिक्र नहीं, और चिंता पूरे शहर की

कोटा. एक तरफ तो चिकित्सा विभाग शहर में अभियान चलाकर घरों में सर्वे कर एंटी लार्वा एक्टिविटी करवा रहा, लोगों में जागरूकता लाने के लिए कई आयोजन करवा रहा है। लेकिन, दूसरी तरफ जहां सबसे ज्यादा मरीज हैं, वहीं बीमारियां पल रही हैं। चिकित्सा विभाग का खुद अपने 'घर' में ध्यान नहीं है, शहर की चिंता कर रहा है। हम बात कर रहे हैं संभाग के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल की। मरीजों की सेहत से खिलवाड़ का नजारा यहां साफ है। पत्रिका संवाददाता ने जब अस्पताल जाकर देखा तो गन्दगी का आलम नजर आया।

बारिश में बचें इन बीमारियों से...

भिनभिना रही मक्खियां : अस्पताल में न्यूरो सर्जरी आईसीयू वार्ड द्वितीय तल पर है। वहां जाने के लिए रेम्प के पास बने कमरे की छत पर काफी गंदगी जमा है। लगता है काफी समय से यहां सफाई नहीं की गई। लोगों द्वारा डाले गए बचे खुचे भोजन पर मक्खियां भिनभिनाती रही थी। साथ ही दुर्गन्ध आ रही थी। लोगों ने बताया कि यहां रोज यही आलम रहता है, अस्पताल प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है।

नाला साफ नहीं : अस्पताल के अंदर प्रवेश करने के लिए गैलेरी है। इस गैलेरी के साइड में पानी निकासी के लिए नाला बना हुआ है। इस नाले में गन्दगी जमा है। नाले की सफाई नहीं होने के मच्छर पनप रहे हैं। नाले के पास ही आई वार्ड है।

खुला सीवरेज चेंबर, नाली में जमा पानी : अस्पताल परिसर में चार पहिया वाहनों की पार्र्किंग की जगह सीवरेज का चेंबर खुला पड़ा है। इसमें पानी के साथ कीचड़ जमा है। पास वाले नाले भी गंदगी जमा है। इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही। मच्छर पनप रहे हैं।

इस बारे में एमबीएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. नवीन सक्सेना का कहना है कि मैंने राउण्ड लेकर पूरे अस्पताल का दौरा किया था। इसमें जहां पर गंदगी नजर आई, वहां पर तुरंत सफाई करवाई गई। नालों में ऑयल डाला गया है, फिर भी कहीं छूट गया है तो मंगलवार को डलवाया जाएगा।