क्षेत्र के कांग्रेस नेता घनश्याम सोनी, एनएसयूआई के गिरिराज मीणा, सुनील साहू, तरुण शर्मा, मनोज गौतम व मनीष समेत अन्य लोगों ने बताया कि क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या आज की नहीं बल्कि पिछले 12 वर्षों से यही हालात है। यहां न गंदे पानी की समस्या का निराकरण हो रहा है, न ही कम पानी का। कई बार विभाग को इसकी शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।