
lok sabha chunav 2019 first lok sabha election in india
कोटा। जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्तानंद अग्रवाल ने कहा, लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता की पालना में सभी राजनैतिक दल सहयोगी बनकर कार्य करें। चुनाव आयोग द्वारा आईटी बेस्ट सेवाओं के द्वारा निरन्तर निगरानी रखने के साथ विभिन्न अनुमतियों के लिए कार्य को सरलीकरण कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित राजनैतिक दलों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही जिले में आदर्श आचार सहिता लागू हो गई है। इसके तहत प्रतिबन्धित कार्यों की पालना के लिए राजनेतिक दल सहयोग कर रैली, सभा का आयोजन एवं गतिविधियों के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए सुविधा मोबाइल एप के माध्यम से अनुमति लेकर कार्य करें।
उन्होंने आदर्श आचार संहिता के लिए निर्धारित मापण्डों की जानकारी देकर जिले में लागू धारा 144 का पालन करने, लाउड स्पीकर का उपयोग करने के लिए जारी दिशा निर्देशों की पालना करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिले में एफएसटीए, एसएसटी टीमें तैनात कर दी गई हैं इनके द्वारा आचार सहिंता की निगरानी रखी जा रही है।
BIG NEWS: कुदरत पर विज्ञान की नकेल: अब गायें सिर्फ बछडिय़ां ही पैदा करेंगी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस बार सी.विजिल मोबाइल एपं के द्वारा आम नागरिक आचार संहिता के शिकायत ऑन लाइन कर सकते हैं। इसको 100 मिनट के अन्दर आवश्यक रूप से निस्तारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार को सोशल मीडिया एकाउट की जानकारी भी देनी होगी। उस पर निगरानी रखी जाकर चुनावी व्यय खर्चे में जोडा जाएगा। उम्मीदवार को आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी आम मतदाताओं के लिए तीन बार प्रिन्ट एवं तीन बार इलेक्ट्रोनिक मीडिया में देनी होगी। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को आव्हान किया कि वे चुनावी सामग्री ईको फ्रेंडली उपयोग में लाये तथा पॉलीथीन का कम से कम उपयोग करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संसदीय क्षेत्र में 19 लाख 31 हजार 460 मतदाता हैं। सभी मतदाताओं के शत प्रतिशत फोटो पहचान पत्र बनाये जा चुके हैं। 2051 मतदान केन्द्र हैं। उन्होंने बतया कि चुनाव आयोग द्वारा इस बार मतदाता पहचान पर्ची के साथ 11 वैकल्पिक दस्तावेजों को मतदान के समय पहचान के लिए आवश्यक किया है। अभ्यर्थी को चुनावी व्यय की सीमा वर्तमान में 70 लाख रू निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि ईवीएम एवं वीवीपैट के लिए कार्मिकों को दक्षता के साथ प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। उपजिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम वासुदेव मालावत ने चुनाव आयोग के नवीन दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर चुनाव नियत्रंण कक्ष प्रभारी दीप्ती मीणाए कॉग्रेस जिला अध्यक्ष रविन्द्र त्यागीए अनिल जैनए राष्ट्रीय कॉग्रेस के जिला अध्यक्षए बसपा एवं भाकपा के प्रतिनिधी उपस्थित रहे।
Published on:
11 Mar 2019 08:32 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
