2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ड्रेस पहनकर नहीं आओगें तो कौन पहचानेगा तुम्हे

प्राचार्य ने किया एमबीएस चिकित्सालय का निरीक्षण, कर्मचारियों को लगाई फटकार|
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 16 Mar 2018, 4:42 PM IST

MBS

कोटा
बढ़ती अव्यवस्थाओं और परेशान मरीजों की सुध लेने शुक्रवार को न्यू मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गिरीश वर्मा एमबीएस चिकित्सालय पहुंचे और अव्यवस्थाओं को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रेस में नहीं आने वाले कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। डे्रसिंग रूप में एक कर्मचारी ने ड्रेस नहीं पहन रखी थी, वहीं ट्रोली चालकों ने भी ड्रेस व आईकार्ड नहीं पहने पर प्राचार्य वर्मा ने उन्हें जमकर फटकार लगाई और कहा कि डे्रस नहीं पहनोगे तो तुम्हे कौन पहचानेगा।

उन्होंने बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे, आउटडोर में पर्ची काउंटर के पास बंद पड़ी लाइटों को ठीक कराने के निर्देश दिए। गंदगी देखकर भी प्राचार्य ने सम्बंधित व्यक्ति को फटकार लगाई। डॉ. वर्मा ने पीडब्लूडी के अधिकारियों को डेंटल डिपार्टमेंट में अधूरे कार्य को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

Read More:समवशरण महामंडल विधान का समापन बताया कर्म सिद्धांत में करो विश्वास
नहीं मिल रही दवाएं, मरीज हो रहे परेशान
निरीक्षण के दौरान एक महिला ने दवाईयां नहीं मिलने व स्टॉफ द्वारा ड्यूटी समय में एक साथ सभी के खाना खाने की शिकायत प्राचर्य से की इस पर नर्सिंग अधीक्षक सत्य नारायण ने दवा काउंटर नम्बर 4 पर जाकर देखा तो सभी कर्मचारी एक साथ खाना खा रहे थे और बाहर लम्बी कतारें लगी थी।

Read More: अफसरों ने गेहूं की ग्रेडिंग में कर दि‍या घपला, सरकार को लगाई 29 लाख की चपत
कुन्हाड़ी निवासी प्रवीण सक्सेना ने बताया कि उन्हें लाइन में लगे एक घंटा हो गया मरीज स्टे्रचर पर बाहर लेटा हुआ है और कर्मचारी आराम से खाना खा रहे हैं। एक छोटे से काम के लिए कर्मचारी परेशान करते हैं। यहां काउंटर पर दवाएं नहीं मिल रही जिस कारण हर काउंटर पर लाइन में दवा के लिए भटकना पड़ रहा है।

Read More:खरीददारी के लिए रहेगा विशेष हर दिन, विभिन्न कार्यक्रमों का हॉगा आयोजन

वार्डो में चल रहे कार्यों का अधीक्षक ने किया निरीक्षण
एमबीएस अधीक्षक डॉ. पीके तिवारी ने पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड, बर्न वार्ड, फीमेल सर्जिकल वार्ड का निरीक्षण किया और चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। डॉ. तिवारी ने गर्मी आने से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को माकूल करने के निर्देश दिए।