2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खरीददारी के लिए रहेगा विशेष हर दिन, विभिन्न कार्यक्रमों का हॉगा आयोजन

शक्ति की भक्ति का महापर्व चैत्र नवरात्र 18 मार्च से शुरू हो रहे है। इस बार आठ दिवसीय नवरात्र में शहर में शक्ति के जयकारे गूंजेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 16 Mar 2018, 4:05 PM IST

Durga maa

कोटा .
भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल एकम विक्रम संवत 2075 के शुभारंभ पर नव वर्ष आयोजन समिति की ओर से 16 से 18 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति अध्यक्ष गोविन्दनारायण अग्रवाल ने बताया कि नव संवत्सर जागृति के लिए एलबीएस स्कूल में 16 मार्च को गोष्ठी होगी।

Read More:छह साल में 325 जिंदगियां निगल चुकीं हैं ये नहरे, फिर भी नहीं है सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
इसमें कोटा विवि के कुलपति पी.के. दशोरा उद्बोधन देंगे। कार्यक्रम संयोजक श्रीनाथ सर्राफ ने बताया कि 17 मार्च को तलवंडी चौराहे पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। इसमें राष्ट्रीय गीतकार व भजन गायक प्रकाश माली प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम रात 8 से 12 बजे तक चलेगा। नववर्ष की पूर्व संध्या पर भीतरिया कुंड व बारहद्वारी पर मां चम्बल की महाआरती व दीपदान होगा। इसमें शहरभर के लोग आरती कर नववर्ष का स्वागत करेंगे।

चन्द्रदेव प्रसाद ने बताया कि नव वर्ष पर रविवार को शहर के अलग- अलग 12 स्थानों से रैली निकाली जाएगी, जो सेवन वंडर पर पहुंचेगी। यहां से सुबह 11 बजे महारैली के रूप में निकलेगी। रैली कोटड़ी, एरोड्राम, टीलेश्वर महादेव, इन्द्रागांधी सर्किल गुमानपुरा, सूरजपोल, कैथूनीपोल, अग्रसेन बाजार, रामपुरा, जयपुर गोल्डन होते हुए बारहद्वारी पर रैली का समापन होगा। रैली में दो हजार दुपहिया, चौपहिया वाहन व मनमोहक झांकियां शामिल होंगी।

Read More:अपने हिस्से के पानी को तरस रहे वन्यजीव, कब्जा कर रखा है मवेशियों ने, कर्मचारी है बेखबर
नवरात्र को विशेष बनाएंगे सर्वार्थ सिद्धि योग
शक्ति की भक्ति का महापर्व चैत्र नवरात्र 18 मार्च से शुरू हो रहे है। इस बार आठ दिवसीय नवरात्र में शहर में शक्ति के जयकारे गूंजेंगे। देवी की भक्ति के इस महापर्व के लिए मंदिरों में तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। इस बार नवरात्र बाजार के लिए भी खास रहने वाले हैं।

Read More:कोटा के पार्को के हाल बेहाल, डेढ साल से नहीं ली किसी ने सुध
ज्योतिषाचार्यों की माने तो नवरात्र का हर दिन खरीदारी के लिए विशेष रहेगा। इन आठ दिनों में विशेष संयोगों से खरीदारी के दृष्टिकोण से खास रहेगा। नवरात्र में सर्वार्थ सिद्धि योग बाजारों में खुशियों का संचार करेंगे। आचार्य धीरेन्द्र के अनुसार पहला, तीसरा, चौथा और आठवा-नवम नवरात्र को इस वर्ष सर्वार्थ सिद्धि योग रहेंगे। इन संयोग को धर्मध्यान, पूजा-अनुष्ठान के साथ खरीदारी के लिए भी विशेष माना जाता है।