
कोटा . डीसीएम रोड स्थित कंसुआ अफोर्डेबल आवासीय योजना में भीषण गर्मी में कॉलोनी वासियों को पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा। लोगों को मजबूरन बाहर से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है। विधायक भवानीसिंह राजावत ने तीन माह में आवासीय योजना में पानी पहुंचाने का आश्वासन दिया था, लेकिन चार माह गुजर गए, पानी नहीं पहुंचा।
नगर विकास न्यास ने 2013 में कंसुआ अर्फोडेबल आवासीय योजना बसाई। यहां करीब पांच हजार परिवारों के अनुरुप न्यास ने छह नलकूप व बड़ी पानी की टंकी का निर्माण करवाया था, लेकिन इन नलकूपों में टीडीएस की मात्रा 300 से 400 आ रही है। यह पानी पीने योग्य नहीं। कॉलोनी वासी इसे सिर्फ नहाने-धोने में काम में लेते हैं। लेकिन इससे भी लोगों को चर्म रोग हो गए, सिर के बाल झड़ गए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जनवरी में सोसायटी कार्यकारिणी के शपथ-ग्रहण समारोह में विधायक भवानी सिंह राजावत आए थे। समारोह में सभी लोगों के समक्ष तीन माह में यहां चम्बल का पानी पहुंचाने का वादा किया, लेकिन पानी नहीं पहुंचा।
Read More:पेयजल संकट पर बैठक में जलदाय अफसरों पर जमकर बरसे सांसद बिरला
शाम ढली, जुटती भीड़
आवासीय योजना में जलापूर्ति नहीं होने से कॉलोनी वासियों को बाहर से पानी लाना पड़ता है। योजना के बाहर रह रहे कुछ लोग कुछ लोग इन्हें नलों में पानी भरने देते हैं। यहां शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक कम दबाव से जलापूर्ति होती है, लेकिन पानी भरने वालों की भीड़ जुटी रहती है। इन नलों में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग व युवा सभी साइकिल-मोटरसाइकिल पर या हाथ व कंधों पर जरिकेन व अन्य बर्तन भरकर लेकर जाते हैं। कई बार झगड़े की नौबत आ जाती है।
आन्दोलन की तैयारी
वर्षों से पानी के लिए संघर्ष कर रहे कॉलोनी वासियों का धैर्य अब जवाब दे गया है, रविवार को पानी को लेकर आपात बैठक बुलाई है। इसमें अब आन्दोलन की रणनीति तय की जाएगी, यूआईटी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। रहवासियों ने बताया कि अब विधायक के कोरे आश्वासन में नहीं आएंगे।
Big News: 46 डिग्री में भी 'जिन्दा है 'मच्छर', स्वाइन और डेंगू ने बरपाया कहर, कोटा में 8 लोगों की मौत
काम पूरा पर कनेक्शन नहीं
न्यास सचिव ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को 18 जनवरी को पत्र लिखकर इस कॉलानी में पेयजल कनेक्शन जारी करने, जेके चौकी के समीप स्थित राइजिंग मेन पाइपलाइन से योजना की पाइपलाइन को इंटर कनेक्ट करने के लिए कहा था लेकिन कनेक्शन नहीं हुए।
विधायक लाडपुरा भवानी सिंह राजावत नेे बताया मैंने कंसुआ अफोर्डेबल आवासीय योजना की जनता से वादा किया था, पानी पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे। अभी कुछ तकनीकी दिक्कत आ रही है। मैंने पीएचईडी के अधिकारियों से बात की, थोड़ा समय लगेगा।
रहवासी नारायण सिंह नेे बताया पांच साल से पानी की समस्या बनी हुई है। विधायक, पीएचईडी व न्यास अधिकारी, कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। अब आन्दोलन करेंगे, रणनीतिक बैठक रविवार को है।
जलदाय विभाग अधिशासी अभियंता नरेन्द्र मोहन गुप्ता नेे बताया रानपुर पेयजल योजना से कंसुआ अफोर्डेबल योजना को जोड़ा जाएगा, अभी 15-20 दिन और लगेंगे।
Published on:
5 May 2018, 3:05 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.