निगम के सूत्रों ने बताया कि विद्युत निगम की ओर से बिछाई गई आईसूलेटेड केबल मौसम की मार झेलते-झेलते कई स्थानों से कट गई है। ऐसे में इनसे करंट प्रवाहित हो जाता है। कई जगह यह केबल मकानों के छज्जों, रेलिंगों से होते हुए दूर तक जाती है। ऐसे में इसके खस्ताहाल होने से कई स्थानों पर करंट आने की शिकायतें मिल रही हैं।