8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा के निगम और पुलिस को हुआ जलेबी की चाशनी का नशा, पूरी तरह से डूबा

कोटा. कोटा की निगम और पुलिस को जलेबी की चाशनी का नशा हो गया है। वह पूरी तरह से इसमें डूब गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 27 Dec 2017, 9:04 AM IST

Encroachment

कोटा .

शहर के पुराने बाजार लाडपुरा में भारतेंदु समिति भवन के सामने बीच सड़क पर रोजाना लग रहा जलेबी का काउंटर नगर निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते के हटाने के बाद वापस आ जमा। काउंटर संचालक पर निगम की चेतावनी बेअसर रही।
स्थानीय बाशिंदों की शिकायत के बाद निगम के अतिक्रमणरोधी दस्ते ने सोमवार को लाडपुरा क्षेत्र में पहुंच कर दुकान के सामान हटाए थे, साथ ही काउंटर संचालक को कड़ी चेतावनी दी थी लेकिन ये बेअसर ही साबित हुई।
मंगलवार को भी शाम चार बजे फिर से उसी जगह पर काउंटर लगा। इससे बार-बार सड़क पर वाहनों का जाम लगता रहा।

Read More: हमारी पहुंच चंद्रमा और अंतरिक्ष तक, फिर भी हमारा किसान भूखा: नोटबंदी चाणक्य बोकिल

क्षेत्र के बाशिंदों की सूचना पर जब 'पत्रिका टीम' मौके पर पहुंची तो यहां दुपहिया वाहन खड़े नजर आए। इसके चलते वाहन चालकों व राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। अन्य लोगों ने बताया कि यहां रोज बार-बार जाम लगता है। कई बार नगर निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते, रामपुरा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाजवूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय दुकानदार गंगाबिशन बंसल का कहना है कि इस काउंटर को हटाने के लिए व्यापार संघ तक को भी शिकायत कर दी, निगम, पुलिस में भी शिकायत कर दी है। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं कर रहे। सब के सब जलेबी की चाशनी में डूबे हुए हैं। कांउटर संचालक ने अब तो इतनी मनमानी करना शुरू कर दिया कि सीढिय़ों पर पानी के कैम्पर, स्टूल, कुर्सियां रखना शुरू कर दिया। शिकायत पर दिन में कार्रवाई करने आते हैं, जबकि यहां जलेबी का काउंटर शाम चार बजे लगता है, जो रात दस बजे तक लगता है। निगम वाले शाम को आएं तो आंखें खुले।

Read More: ढाई महीने से जिस बंदर ने एक हाथ के दम पर मचा रखा था आतंक, उसे पकड़ने के लिए मथुरा से बुलाने पड़े लोग


कोटा नगर निगम अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास का कहना है कि जलेबी काउंटर संचालक को कड़ी चेतावनी दी थी। उसने दुबारा सड़क पर काउंटर लगा लिया है तो बुधवार को कार्रवाई कर उसके सारे सामान जब्त कर लिए जाएंगे।