1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में इंजीनियरिंग करना होगा महंगा लेकिन पीएचडी स्टूडेंट्स को मिलेगा फायदा

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय ने यूजी व पीजी पाठ्यक्रमों की परीक्षा शुल्कों में दस प्रतिशत फीस राशि वृद्धि करने का फैसला किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 19 Mar 2018, 11:57 AM IST

Engineering

कोटा . राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय ने यूजी व पीजी पाठ्यक्रमों की परीक्षा शुल्कों में दस प्रतिशत फीस राशि वृद्धि करने का फैसला किया। साथ ही फैलोशिप की राशि बढ़ाने से शोधार्थियों को फायदा मिलेगा। कुलपति प्रो. एन.पी. कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित 17वीं वित्त समिति की बैठक में परीक्षा नियंत्रक के प्रस्ताव पर यूजी व पीजी पाठ्यक्रमों की परीक्षा शुल्कों में 10 प्रतिशत फ ीस राशि वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।

Big News: कोटावासियों ध्यान दें, घर के बाहर लगे एसी पर कबूतर बैठा तो हो सकती है आपकी मौत

बैठक में रिसर्च को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय के संघठक महाविद्यालय (यू.डी.) में फु लटाइम पीएचडी पाठ्यक्रम के अंतर्गत प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए फैलोशिप राशि 8 हजार प्रतिमाह से बढ़ाकर राशि 13 हजार प्रतिमाह करने का निर्णय किया। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए बजट अनुमान आय राशि 9356.89 लाख के समक्ष आयगत एवं पूंजीगत व्ययों के पेटे राशि 11605.51 लाख का अनुमोदन किया।

OMG! सावधान! शावर और स्वीमिंग पूल में नहाने से पहले पढ़ लीजिए यह खबर, नहीं तो बहुत पछताएंगे आप

स्किल डवलपमेंट व शोधपीठ की होगी स्थापना
बैठक में विश्वविद्यालय कार्मिकों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने हेतु 45 करोड़ की राशि का प्रावधान रखा गया। स्किल डवलपमेंट सेंटर स्थापित करने के लिए 1 करोड़ का प्रावधान किया। शोधपीठ की स्थापना एवं संचालन के लिए 1 करोड़ के कॉर्पस फ ण्ड का सृजन करने तथा आवर्ती खर्चो हेतु 25 लाख की राशि का प्रावधान रखा गया।

Read More: अब खत नहीं, बीमारी लाते हैं कबूतर, इनकी फडफ़ड़ाहट से आप हो सकते हैं गंभीर बीमारी के शिकार

ये भी लिए निर्णय
एम.टेक. पाठ्यक्रम के छात्रों के लिए रिसर्च पेपर प्रस्तुत करने व छात्रों के कौशल विकास एवं इंडस्ट्रीयल एक्सपोजर को बढ़ावा देने के लिए एआईसीटीई के मापदण्डों के अनुसार एडजंट फैकल्टी नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव सर्वसम्मति से अनुमोदित किए गए।

Read More: कोटा में ये क्या बोल गए केंद्रीय संसदीय राज्य मंत्री, यूपी उपचुनाव में भाजपा ने Over confidence में गवाई दो सीटें

ये रहे उपस्थित
बैठक में राज्य वित्त विभाग के प्रतिनिधि एस.एन. शर्मा, तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि विष्णु एस. शर्मा, प्रति-कुलपति प्रो. राजीव गुप्ता, वित्त नियंत्रक आर.एल. परसोया, कुलसचिव डॉ. आभा जैन, प्रो. ए.के. द्विवेदी, वित्त नियंत्रक व विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे।