9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव कराने वाले अधिकारियों को देनी होगी परीक्षा

सर्टिफि केट प्राप्त रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारी ही चुनाव करवाएंगे

2 min read
Google source verification
election

election

कोटा. चुनाव के दौरान किसी भी तरह की कोई गलती न हो इसके लिए पहली बार रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को परीक्षा देनी होगी। परीक्षा में फेल होने वाले अधिकारी रिटर्निंंग अधिकारी नहीं बन पाएंगे।

Read More:इस यूनिवर्सिटी के अजीबो गरीब परीक्षा परिणाम देख कर चौंक जाएंगे आप

भारत निर्वाचन आयोग ने इसके लिए सर्टिफि केट प्रोग्राम शुरू किया है। इसमें उन्हीं अधिकारियों को सर्टिफि केट जारी होंगे, जो पूर्ण रूप से प्रशिक्षित होंगे और आयोग द्वारा ली गई परीक्षा में सफ ल होंगे। कोटा संभाग में 17 रिटर्निंग और इतने ही सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्त होगी।

Read More:बिजनेस में घाटा और घाटे से उबरने के लिये,लिए कर्ज ने मौत के द्वार खोल दिए

रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी आईएएस या आरएएस को मिलेगी। सहायक रिटर्निंग की जिम्मेदारी आरएएस और तहसीलदार स्तर के अधिकारियों को दी जाएगी।

Read More:आईआईटी-एनआईटी काउंसलिंग-द्वितीय राउण्ड में आईआईटी की 4 व एनआईटी 329 सीटें रह गई खाली

चार दिन लेना होगा प्रशिक्षण
प्रदेश के सभी रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को चुनाव से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी देने के लिए चार दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Read More : नारी विशेष-बेटियां हमारी ताकत और गुरुर हैं,उन्हें उड़ान भरने का अवसर दें

प्रशिक्षण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग और 8 राज्यों के विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण में आदर्श आचार संहिता, चुनाव के दौरान खर्च किए जाने वाले व्यय पर निगरानी, पोस्टल बैलेट और ईटीबीपी, उम्मीदवार की नाम वापसी और चिह्न स्वीकृत करने, उम्मीदवारों की योग्यता, उम्मीदवारों का नामांकन, आवेदनों की संवीक्षा, चुनाव के दिन की व्यवस्था, चुनाव के दौरान स्टाफ , पोलिंग पार्टियों का प्रबंध, दिव्यांगजनों को दी वाली सुविधा, मतगणना, चुनाव नतीजों की घोषणा, ईवीएम और वीवीपैट जैसे विषयों पर विशेषज्ञ विस्तार से प्रशिक्षण देंगे।

Read More:नारी विशेष-जिस देश में पैडमैन मूवी करोड़ों की कमाई कर लेती है,उस देश में सेनेटरी पैड्स के लिए क्यों मोहताज है नारी