
बूंदी जिले में धड़ल्ले से चल रहे नकली नोट : समोसे खाए और 200 रुपए का नकली नोट पकड़ा गए
बूंदी जिले में नकली नोट fake indian currency धड़ल्ले से चल रहे हैं। नकली नोट के दोनों मामले बूंदी जिले के नैनवां कस्बे में सामने आए हैं। कस्बे में एक दिन पहले ही 200 रुपए के दो नकली नोट मिले हैं, जिनके अंक भी एक समान हैं। नकली नोट चलाने वालों ने ठेले पर समोसे बेचने वाले दुकानदार को चपत लगाई। युवक समोसे के बदले नकली नोट थमा गया। वहीं एक बचत अभिकर्ता को कलेक्शन के दौरान एक नकली नोट मिला।
नैनवां में बचत खाते के लिए कलेक्शन का काम करने वाले बचत अभिकर्ता कपिल मित्तल ने बताया बचत खातों में जमा कराने के लिए दुकानों से राशि एकत्र कर रहा था। कलेक्शन के दौरान ही दो सौ का एक नकली नोट निकला तो उसे अलग रख दिया। शनिवार शाम को कलेक्शन करने गया तो समोसे का ठेला लगाने वाले मुरली साहू ने भी उसे कोई दो सौ का नकली नोट थमाए जाने की बात कही। मुरली ने नोट दिखाया तो दोनों नोटों के नम्बर एक ही निकले। मुरली साहू ने बताया कि दिन में कोई समोसे खाने आए थे, जो समोसे खाकर नोट थमा गए। समोसों के पैसे कटवाकर बाकी राशि भी ले गए।
Published on:
30 Oct 2022, 1:41 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.