
खेत की रखवाली करने घर से निकला किसान तालाब में डूबा, मासूम के सिर से उठा पिता का साया
रावतभाटा. भैंसरोडगढ़ थाना क्षेत्र की तम्बोलिया ग्राम पंचायत में सोमवार रात एक किसान की तालाब में डूबने से मौत हो गई। भैंसरोडगढ़ थानाधिकारी गोपाल कृष्ण ने बताया कि तम्बोलिया निवासी गोपाल मेघवाल (43) पुत्र बीरम मेघवाल सोमवार देर रात को खेत पर रखवाली के लिए गया था। खेत के पास स्थित तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई।
अगले दिन मंगलवार दोपहर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से मृतक के शव को तालाब से बाहर निकलवाया तथा परमाणु बिजलीघर चिकित्सालय की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक मूलत: मध्यप्रदेश के धनगांव का रहने वाला था। कई वर्षों से अपने परिवार के साथ उसके ननिहाल में आकर बस गया था। करीब एक दशक पहले मृतक के एक भाई की सर्प दंश तथा दूसरे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। अब उसके परिवार में उसका पांच वर्षीय पुत्र व उसकी पत्नी रह गई है।
Published on:
11 Sept 2019 06:02 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
