बरसात में कुछ पानी बरसता है तो पोंड थोड़े समय के लिए भर जाते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद ही उसमें भी पानी तल पर जाकर सिमट जाता है।
Read More:कोटा में फिर से कहर बरपाने की फिराक में घूम रहा था यह अपराधी, पुलिस ने दबोचा, मिले खतरनाक हथियार
किसान मदनलाल ने बताया कि 80 बीघा जमीन बेचकर कर्ज चुकाया है। सारा कर्ज पानी नहीं होने से चढ़ा है। हर बार सोचते हैं कि फसल अच्छी होगी तो कर्ज चुका देंगे, लेकिन पानी की पर्याप्त मात्रा नहीं होने से फसल की गुणवत्ता खत्म हो गई और फसल कौडिय़ों के भाव जा रही है।
किसान नंदराम मालव ने बताया कि 11 बीघा जमीन थी कई लोगों का कर्ज हो गया तो 5 बीघा जमीन बेच दी। बाकी बची 6 बीघा जमीन में खेती नहीं हो रही, आने वाले समय में ये भी बिक जाएगी। बच्चों की जरूरत, घर का खर्च व खाने के लिए क्या करें कुछ समझ नहीं आता।