21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी: कोटा जंक्शन से चलेगी दो स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

यात्रियों के अत्यधिक दबाव को देखते हुए गर्मी में कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनमें से दो सुविधा स्पेशल ट्रेनें कोटा जंक्शन से गुजरेंगी।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Apr 05, 2018

Train

कोटा .
गाड़ी संख्या 82909/ 82910 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस सुविधा एक्सप्रेस का संचालन मई माह में किया जाएगा। सीपीआरओ गुंजन गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 82909 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 14 अप्रेल से 26 मई 2018 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 82910 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस सुविधा एक्सप्रेस 15 अप्रेल से 27 मई 2018 तक प्रत्येक रविवार को 15 कोचों के साथ चलेगी।

यह टे्रन मंडल के कोटा, सवाई माधोपुर और भरतपुर स्टेशन पर ठहरेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 09015/09016 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस सप्ताहिक स्पेशल भी कोटा होकर चलेगी। गाड़ी संख्या 09015 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर 2 जून 2018 से 30 जून 2018 तक प्रत्येक शनिवार को एवं वापसी में गाड़ी संख्या 09016 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 3 जून 2018 से 01 जुलाई 2018 तक प्रत्येक रविवार को 5 फेरे के लिए 15 कोचों के साथ चलेगी।

Read More:देखिए जेल कर्मचारियों की कॉलोनी, घर का मैन गेट खुलते ही नाले में पड़ते हैं कदम, वर्दी पर उछलता है कीचड़
लाखों रुपए के नए उपकरण लगाने होंगे, तब 15 दिन में होंगे ठीक
निजामुद्दीन से कोटा के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस में भारत बंद के दौरान तीन दिन पहले फरीदाबाद में हुई तोडफ़ोड़ के बाद बुधवार को भी क्षतिग्रस्त कोच दुरुस्त नहीं हो पाए। इस कारण कोटा-निजामुद्दीन जनशताब्दी में पांच नए स्पेयर कोच लगाए गए।

Read More:राज्यपाल ने माना, कोटा यूनिवर्सिटी में बहू-बेटों की भर्ती में हुआ खेल, सरकार से मांगा जवाब
रेलवे सूत्रों के अनुसार जनशताब्दी के 20 कोचों में से 15 कोच क्षतिग्रस्त हुए थे। इन्हें दुरुस्त करने के लिए पिटलाइन पर भेजा गया। इनमें से दो एसी और तीन नॉन एसी कुर्सीयान बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त थे, इस कारण यांत्रिक विभाग ने इन्हें ठीक करने के लिए कम से कम 15 दिन का समय मांगा है। इन पांचों को कोचों को सिक घोषित कर दिया है और मरम्मत के लिए अनुरक्षण शेड में भेज दिया है। इन कोचों में नए उपकरण लगाने और मरम्मत पर लाखों रुपए का खर्च आएगा।

Read More:स्टिंग: PICS: कोटा की इन किराने की दुकानों पर मिलती है ब्रांडेड शराब

पिछले दिनों फरीदाबाद में भीड़ में कुछ लोगों हथोड़ों से कोचों की फिटिंग तक उखाड़ दी। कांच तो लगभग सभी कोचों के तोड़ दिए। जब आंदोलकारियों ने ट्रेन पर हमला बोला तो यात्री जान बचाने के चक्कर में भागे और खाली ट्रेन में एक घंटे तक तोडफ़ोड़ होती रही। इसके अलावा बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस के एक एसी कोच की स्पिंग्र टूट जाने से मंगलवार को उसे कोटा में सिक घोषित कर दिया गया। उपकरण नहीं होने के कारण बुधवार को भी इस कोच की मरम्मत नहीं हो सकी।