
कोटा . किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान संयुक्त समन्वय समिति की ओर से कलक्ट्रेट पर दूसरे दिन भी अनशन जारी रहा। किसान नेता दुलीचंद बोरदा, फतेहचंद बागला, अब्दुल हमीद गौड़, विजय राघव, पूर्व पार्षद सुरेश गुर्जर, सत्यनारायण सिंह, पवन यादव, दीनबंधु धाकड़, मुरली भड़सुई, हरीश मीणा, कमल बागड़ी आदि लहसुन के साथ सुबह से शाम चार बजे तक अनशन पर बैठे रहे।
अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों ने गांवों में किसान प्रतिनिधियों ने लहसुन की होली जलाई। अखिल भारतीय किसान सभा के संभागीय संयोजक बोरदा ने बताया कि किसानों की मांगों को लेकर गुरुवार को हाड़ौती की प्रमुख मंडियों को बंद करवाया जाएगा। वहीं, कोटा जिले के बनेठिया गांव में किसानों ने लहसुन की होली जलाकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया।
Read More: राज्यपाल बोले-महिलाओं को आरक्षण मिलते ही देश की राजनीति में लग जाएंगे चार चांद
बाजार हस्तक्षेप योजना में हो पूरी उपज की खरीद
हाड़ौती किसान यूनियन के महामंत्री दशरथ कुमार, प्रवक्ता बद्रीलाल बैरागी ने मांग की है कि बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत हाड़ौती में उत्पादित पूरा लहसुन खरीद किया जाए। लहसुन खरीद के मापदंडों को इतना सरल रखा जाए कि हर वर्ग किसान अपना लहसुन बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत खरीद केंद्र पर तुलवा सके।
किसानों की मांगें नहीं मानी तो अगले सप्ताह व्यापारी करेंगे मंडिया बंद
कोटा ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश राठी ने बताया किसान संयुक्त समन्वय समिति के आह्वान पर किसानों की विभिन्न मांगों का समर्थन करते हुए गुरुवार को हाड़ौती की सभी मंडियां दो घंटे सांकेतिक रूप से बंद रखी जाएगी। इस दौरान उन्होंने भी किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार गेहूं, सरसों, चने की पूरी खरीद करे। 1735 रुपए प्रति क्विंटल के अतिरिक्त किसान को 265 रुपए का बोनस दिया जाए। वहीं हाड़ौती के किसी भी खरीद केंद्र पर कहीं की भी उपज बेचने की किसान को स्वतंत्रता दी जाए।
Published on:
4 Apr 2018, 10:27 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.