6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाड़ी पर फास्ट टैग लगाओ और टाइम बचाने के साथ-साथ कैशबेक पाओ

ई-टोल के लिए फास्ट टैग देने का काम शुरू हो गया है। यदि आप ने ई-टोल जमा कर दिया तो अब नाकों पर गाड़ी नहीं रोकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Anil Sharma

•

Updated: 19 Dec 2017, 6:51 PM IST

Kota

ई-टोल के लिए फास्ट टैग देने का काम शुरू हो गया है। यदि आप ने ई-टोल जमा कर दिया तो अब नाकों पर गाड़ी नहीं रोकेंगे।

कोटा . अब आपको टोल नाकों पर गाड़ी रोकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप ई-टोल सेवा से जुडकऱ बिना रुके गन्तव्य तक जा सकेंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने प्रदेश के टोल प्लाजा पर यह सेवा शुरू कर दी है। एनएचएआई से अधिकृत कम्पनी ने सोमवार से कोटा में भी ई-टोल के लिए फास्ट टैग कार्ड जारी करने का काम शुरू कर दिया।
डिजिटल इंडिया के तहत सभी टोल नाकों पर 1 दिसम्बर से ई-टोल सेवा शुरू हो गई। इसके लिए कॉमन सर्विस सेन्टर (सीएससी) को ई-गवर्मेंट सर्विसेज के तहत ई-टोल के लिए फास्ट टैग देने का काम दिया है। कोटा में भी कम्पनी ने सेन्टर शुरू किया है।
पहले दिन एक दर्जन कार मालिकों को कार्ड जारी किए गए। दिसम्बर के बाद लॉन्च होने वाले सभी वाहनों में कम्पनियों की ओर से ही फास्ट टैग लगा हुआ रहेगा। जो वाहन बाजार में चल रहे हैं, उन पर यह कार्ड जारी किया जा रहा है। सीएससी के जिला समन्वक सितम्बरसिंह चौहान ने बताया कि ई-टोल एनएचएआई के सभी टोल प्लाजा पर लागू हो गया है।

Read More: मासूम किलकारी भी नहीं जगा पाई ममता, 1 दिन के नवजात को छोड़ा बेसहारा

यह काम होगा
सीएससी की ओर से ई-टोल सुविधा के लिए ई-कार्ड जारी किया जाएगा। इस कार्ड का एक लोगो फास्ट टैग है, जो गाड़ी पर लगाया जाएगा। यह टोल प्लाजा पर लगे सेंसर से संचालित होगा। टोल प्लाजा पर ई-टोल के लिए दो लेन आरक्षित रहेंगी। इस लेन से ही ई-टोल वाली गाडिय़ां गुजरेंगी। यह कार्ड रिचार्ज किया जा सकेगा। सभी वाहनों के लिए फास्ट टैग कार्ड का शुल्क अलग-अलग निर्धारित किया गया है। हल्के वाहनों के लिए कार्ड का शुल्क 100 रुपए निर्धारित है।

ये होंगे फायदे
ई-टोल से अनावश्यक रूप से टोल प्लाजा पर खड़ा नहीं रहना पड़ेगा।
टोल टैक्स पर 7.50 प्रतिशत कैशबैक होगा।
नेटबैंकिंग, पेटीएम से कार्ड रिचार्ज की सुविधा मिलेगी।