
जंक्शन के रेलवे ओवरब्रिज के नीचे स्थित बाबा रामदेव मंदिर में बुधवार को माघ सुदी दशमी का मेला लगा। अल सुबह से श्रद्धालु मंदिर में दर्शन को पहुंचने लगे। कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। मंदिर के बाहर लगी दुकानों में श्रद्धालुओं ने खरीदारी की। बाबा रामदेव मंदिर सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने मेले की व्यवस्था संभाली। शाम को हुई मुख्य आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इससे पूर्व मंगलवार रात को आयोजित जागरण में कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। दिनभर लगे भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
Published on:
17 Feb 2016 09:16 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
