27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG: बपावर-सांगोद हाइवे पर चलती कार का फटा टायर, पिता की दर्दनाक मौत, दो बेटों की हालत नाजुक

बपावर-सांगोद स्टेट हाइवे 51 पर चलती कार का अगला टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो बच्चे गंभीर घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 13 Nov 2018, 1:07 AM IST

road Accident

OMG: बपावर-सांगोद हाइवे पर चलती कार का फटा टायर, पिता की दर्दनाक मौत, दो बेटों की हालत नाजुक

मोईकलां. बपावर-सांगोद स्टेट हाइवे 51 पर सोमवार शाम को चलती कार का अगला टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो बच्चे गंभीर घायल हो गए। घटना के समय कार में कुल 5 लोग सवार थे।

BIG NEWS: BJP की लिस्ट जारी होते ही बदल गया भाई, संदीप शर्मा को लगा तगड़ा झटका, उड़ गई रातों की नींद

बपावर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चन्द्रावला गांव निवासी गिरिराज नागर सोमवार शाम को कार से बेटे व अन्य लोगों के साथ कटावर से बपावर होते हुए कोटा जा रहे थे। कमोलर-बपावर के बीच स्टेट हाइवे पर टायर फटने से कार पलट गई। इससे गिरिराज नागर (50) मानस (7) व आदित्य (13) गंभीर घायल हो गए। सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए सांगोद चिकित्सालय पहुंचाया।

BIG NEWS: टिकट मिलने के बाद बोले प्रताप सिंह सिंघवी-पांच बार चुनाव जीता हूं लेकिन इस बार...पढि़ए मन की बात

जांच के बाद चिकित्सकों ने गिरिराज नागर को मृत घोषित कर दिया। वहीं मानक व आदि को गंभीर हालत में कोटा के लिए रैफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि कार मृतक गिरिराज का बेटा गजेन्द्र नागर चला रहा था। वही एक अन्य व्यक्ति अक्षय कुमार भी घटना के समय कार में सवार था। चालक व अक्षय सुरक्षित बताए गए हैं।

Alert : ध्यान दीजिए कोटावासियों! आज से 25 दिन ये आपको ढोकेंगे, सावधानी नहीं बरती तो 5 साल आप इन्हें ढोकेंगे


करंट लगने से युवक की मौत

आवां. कस्बे में सोमवार शाम खेत पर लगे ट्रांसफ ार्मर को उतारते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कुशवाह मोहल्ला निवासी मोनू कुशवाह (26) तीन अन्य साथियों के साथ शाम को खेत पर लगे ट्रांसफ ार्मर को उतारने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। इससे मोनू की मौके पर ही मौत हो गई। करंट के झटके से अन्य साथी भी दूर जा गिरे। मौजूद युवकों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से उसे स्थानीय अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। थानाधिकाकारी रमेशचंद भी यहां पहुंचे और शव को कनवास अस्पताल ले जाकर देर शाम पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग