31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
अवसर है…muthhiyo में कैद हो जाएंगी खुशियां… विशेष संयोगो के बीच धन तेरस पर दिनभर मुहर्त ही मुहर्त
Play video

अवसर है…muthhiyo में कैद हो जाएंगी खुशियां… विशेष संयोगो के बीच धन तेरस पर दिनभर मुहर्त ही मुहर्त

बाजारों में छाया उल्लास धन्वंतरि जयंती के संयोग रहने से खरीदारी विशेष फलदायक रहेगी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Suraksha Rajora

•

Updated: 4 Nov 2018, 7:14 PM IST

कोटा. धन त्रयोदशी पर सोमवार को मनाई जाएगी। खरीदारी इस महापर्व पर बाजारों में जमकर धन बरसेगा। टीवी, फ्रिज, सोनाचांदी आभूषण, फर्नीचर,वाहन, इलेक्ट्रोनिक उपकरण खरीदे जाएंगे। इस वर्ष धनत्रयोदशी पर विशेष संयोग बन रहे हैं, ये संयोग खरीदारी को कई गुना समृद्धिदायक बनाएंगे। ज्योतिषाचार्य दैवेन्द्र प्रतिहस्त के अनुसार धनतेरस पर हस्त नक्षत्र विषकुंभ योग,सोम प्रदोष व शिवरात्रि, धन्वंतरि जयंती के संयोग रहने से खरीदारी विशेष फलदायक रहेगी।

 

सुख सुविधाजनक, मांगलिक समेत सभी प्रकार की सामग्री की खरीदारी इस दिन की जा सकेगी। चौघडि़यों व लग्नों के आधार पर इस वर्ष सुबह से रात तक खरीदारी के लिए कई मुहूर्त रहेंगे। सूर्योदय से ही खरीदारी के लिए अच्छे मुहूर्त शुरू हो जाएंगे।…

 

बाजारों में दिखी रंगत

 

दीपावली से पहले खरीदारी के महापर्व की शहर में रंगत नजर आने लगी है। लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों को सजाना शुरू कर दिया है। रोशनी की जा रही है। टेंट लगाकर दुकानों को सजाया जा रहा है। सोना चांदी, आभूषण, व्हीकल शोरूम, किराना, इलेक्ट्रानिक, कपड़ा, बर्तन समेत नए पुराने कोटा शहर के बाजारों व व्यवसायियों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह है। लोग भी अपनी पसंद की वस्तुओं का चयन कर रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों से मुहूर्त पूछे जा रहे हैं।

 

…धनतेरस पर चौघडि़यों के आधार पर श्रेष्ठ समय

सुबह 6.38 बजे से 8.01 अमृत
9 .24 से 10.47 शुभ-
दोपहर 1.33 से 2.56 बजे तक चर का चौघडिय़ा
-दोपहर 2.56 से 4.19 बजे तक लाभ
-शाम को 4.19 से 5.42 बजे तक अमृत
-शाम को 5.42 से 7.19 तक चर
– रात को 10.33 से 12 बजे तक लाभ का चौघडिय़ा रहेगा।

लग्नों के अनुसार ये समय श्रेष्ठ
-सुबह 7.41 से 10 बजे तक वृश्चिक लग्न
-दोपहर 1.48 से दिन में 3.16 बजे तक कुंभ
-शाम को 6.19 से 8.15 बजे तक वृष लग्न रहेगा।

 

महिलाआें व बच्चों के लिए खास्र


प्रतिहस्त के अनुसार शुक्र के होरा में सुबह 11.15 से दोपहर 12.10 तक व शाम को 5.42 से 6.47 बजे तक महिलाएं अपनी सुख सुविधा, सौन्दर्य प्रसाधन सोना चांदी आभूषण इत्यादि खरीद सकतीं है। दिन में 2.56 से 3.52 बजे तक गुरु के होरा में विद्यार्थी वर्ग के लिए खरीदारी करना श्रेष्ठ रहेगा। स्थिर व टिकाऊ वस्तुओं की खरीदारी के लिए लग्न भी देखे जा सकते हैं।



यह भी खास

चर के चौघडि़ए में वाहन, इलेक्ट्रानिक उपकरण, मशीनरी व अन्य चलायमान वस्तुओं को खरीदा जा सकता है। लाभ देने वाली वस्तुओं को लाभ के चौघडि़ए व शुभ तथा अमृत के चौघडि़ए में सभी तरह की सुख सुविधाजन्य वस्तुओं की खरीदारी की जा सकती है।