5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

जाखोद ग्राम में पीने के पानी की समस्या के चलते ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। वार्ड 5 की हरिजन बस्ती में बने कुएं का बिजली निगम ने विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर दिया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Abhishek Pareek

•

Updated: 10 Feb 2016, 10:49 AM IST

जाखोद ग्राम में पीने के पानी की समस्या के चलते ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार जाखोद के वार्ड 5 की हरिजन बस्ती में बने बोरिंग कुएं का बिजली निगम ने बकाया राशि के चलते एक सप्ताह पहले विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर दिया था। इससे वार्ड में बनी पेयजल की तीन टंकियां खाली हो गई। इससे लोगों को पीने के पानी की विकट समस्या उत्पन हो गई।

महिलाओं ने बताया कि समस्या के लिए सरपंच व पंच को भी बताया गया लेकिन उन्होंने बोरिंग को अपने अधिकार क्षेत्र के बाहर बताते हुए कहा कि यह बोरिंग जलदाय विभाग का है वे इसके लिए कुछ नही कर सकते। इसके साथ ही वार्ड में बनी राजकीय बालिका स्कूल में भी विद्यार्थियों के लिए पीने के पानी का संकट बना हुआ है। विद्यार्थी पीने के पानी को आसपास के इलाके से स्कूल में पानी लाते है।

प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने बताया कि स्कूल के बच्चों के लिए पोषाहार बनाने के लिए व पीने के लिए पानी नही होने से स्कूल में काफी समस्या उत्पन्न हो गई है। मामले से नाराज ग्रामीण महिलाओं व लोगों ने मटके फोड़कर व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया।

प्रदर्शन करने वाले नानडऱाम, जगदीश, कृष्ण कुमार, शीशराम व अन्य लोगों ने बताया कि इस कुए से पूरे वार्ड में बनी तीन पेयजल टंकी में सप्लाई होती थी जिससे लोगों को पीने का पानी मिलता था। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र बिजली कनेक्शन जुड़वाकर राहत प्रदान करने की मांग की है।

इनका कहना है
यह कुआं जलदाय विभाग का है और बिना बताए बिजली निगम ने इसका कनेक्शन काट दिया है। इसके लिए अधिकारियों से सम्पर्क कर वापस कनेक्शन जोडऩे के लिए प्रयास किए जा रहे है।
विक्रम जाखोदिया, सरपंच जाखोद।